script17 दिसम्बर से एक माह के लिए बंद रहेंगे मांगलिक कार्य | Latest news in ashoknagar | Patrika News

17 दिसम्बर से एक माह के लिए बंद रहेंगे मांगलिक कार्य

locationअशोकनगरPublished: Dec 12, 2018 11:26:38 pm

Submitted by:

Manoj vishwakarma

शादी समारोह भी बंद: हिन्दू मान्यता में खर मास को नहीं माना जाता शुभ

patrika news

17 दिसम्बर से एक माह के लिए बंद रहेंगे मांगलिक कार्य

अशोकनगर. हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार खर मास में मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। इसलिए इस माह में कोई शुभ मुहूर्त भी नहीं होगा। यह खर मास १७ दिसम्बर की सुबह से शुरू हो रहा है। जो कि १६ जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान शादी समारोह व अन्य मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे। १६ जनवरी के बाद ही शादी समारोह जैसे शुभ मुहूर्त शुरू हो सकेंगे।
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पं. किशन लाल मिश्र ने बताया कि १७ दिसम्बर की सुबह से ही खर मास शुरू हो जाएगा। दरअसल १६ दिसम्बर की आधी रात से ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने को ही खर मास कहते हैं। यह एक माह तक धनु राशि में रहेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इसलिए शादी समारोह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। पं. किशनलाल मिश्र ने बताया कि सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से मौसम पर विपरीत असर पड़ता है। जिससे मांगलिक कार्यों में कोई व्यवधान न हो इसलिए इस एक माह को मांगलिक कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है। उन्होंने बताया कि १७ जनवरी से खर मास समाप्त हो रहा है जिससे शुभ मुहूर्त फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद १३ मार्च से होलिका अष्टक लगने व १५ मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिससे फिर से विवाह आयोजन बंद हो जाएंगे। एक माह बंद रहने के बाद १५ अप्रैल से सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा।
पंचमुखी मंदिर पर जानकी मंगल उत्सव

शहर के यादव कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बुधवार को संगीतमय श्रीजानकी मंगल उत्सव का आयोजन किया गया। पं. किशनलाल मिश्र ने बताया कि दरअसल पंचमी को ही श्रीराम व सीता का विवाह हुआ था।जिसके लिए संगीतमय जानकारी मंगल का पाठ किया।
आज बंद रहेगी बिजली

मुंगावली. 132/33 केव्ही उपकेन्द्र पर रखरखाब का कार्य होने के कारण गुरुवार को विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। विद्युत कंपनी के कनिष्ठ यंत्री ने बताया कि 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मुंगावली, पिपरई, विल्हैरू, वहादुरपुर, बंगला चौराहा भातपुरा, सेहराई, बरखाना आदि उपकेन्द्रो से जुड़े समस्त ग्राम व नगर का विद्युत प्रदाय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। विद्युत प्रदाय बंद के समय में आवश्यतानुसार परिवर्तन भी किया जा सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो