scriptखेतों में कटाई कर रहे लोगों पर गिरी बिजली, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 घायल | lightning fell on people harvesting in fields 2 women died 5 injured | Patrika News

खेतों में कटाई कर रहे लोगों पर गिरी बिजली, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 घायल

locationअशोकनगरPublished: Sep 30, 2021 07:39:35 pm

Submitted by:

Faiz

आकाशीय बिजली का कहर : 4 जगह गिरी आकाशीय बिजली, दो महिलाओं की मौके पर मौत, 5 गंभीर रूप से घायल।

News

खेतों में कटाई कर रहे लोगों पर गिरी बिजली, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 घायल

अशोकनगर. मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में फसलों की कटाई कर रहे लोगों पर एक साथ चार जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं 5 घायल हैं। जिनमें से 3 की आंखों पर असर होने से उन्हें देखने में समस्या शुरु हो गई है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्षेत्र के मूडरी गांव से करीब 60 मजदूर सोयाबीन की फसल काटने खिरिया गुहांस गांव गए हुए थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बारिश शुरु हो गई, तो मजदूर खेत से निकलकर मेढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इससे 50 वर्षीय गोगाबाई पत्नी मुन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद गुड्डी बाई, अनीता बाई और घासीराम बेहोश हो गए, जिन्हें कुछ देर बाद होश आ गया।

बाद में गोगाबाई को उठाकर ट्राली से सड़क तक लाया गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुड्डी बाई और अनीता बाई सहित तीन लोगों की आंखों पर असर हुआ और उन्हें देखने में आंखों में समस्या हो रही है। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- दिग्विजय ने की मंच से BJP और RSS की तारीफ, हैरान रह गए कांग्रेसी


सागर गांव में दो जगह गिरी बिजली, एक मौत-

वहीं, मुंगावली विकासखंड के सागर गांव में लोग सोयाबीन की फसल काट रहे थे, बारिश शुरु हुई तो वह वापस घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे 18 वर्षीय ललिता पुत्री रघुवीर नायक पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक ललिता के दोनों तरफ अन्य लोग भी चल रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। ललिता की चार माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं, सागर गांव में दूसरी जगह बिजली गिरने से एक अन्य लड़की भी गंभीर घायल हो गई। इसके अलावा कचनार क्षेत्र के बामोरा गांव में भी खेत पर कटाई कर रही महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई।

 

पढ़ें ये खास खबर- वैक्सीन के डर से बच्चों की तरह बिलखने लगे लोग, किसी को पटककर तो किसी को पकड़कर लगाया टीका


अब तक: पांच दिन में आकाशीय बिजली से 4 की मौत

जिले में पिछले 17 दिन में आकाशीय बिजली गिरने की जिले में 7 घटनाएं हो चुकी हैं। 13 सितंबर को मुंगावली में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बकरियों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 दिन पहले मल्हारगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 महिला की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे और इसी दिन ईसागढ़ क्षेत्र में बिजली गिरने से 1 की मौत हो गई थी। इससे जिले में पिछले पांच दिन में 6 जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी और 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

कबाड़ में बेच दीं सरकारी स्कूल की किताबें – देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84jtfq
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो