इससे पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 71.3 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले साल से 8.78 फीसदी ज्यादा रहा। 76.4 पुरुष मतदान के अलावा 65.4 फीसदी महिलाओं ने भी सांसद चुनने उत्साह दिखाया। 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार करीब 12 फीसदी ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया।
मतदान करने के लिए रविवार को सुबह 7 बजे से पहले ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी और मॉक पोल के बाद मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गईं। लेकिन मतदान शुरू होने से पहले ही जिले में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब हो गईं और मतदान शुरू नहीं हो सका।
बाद में चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट, दो कंट्रोल यूनिट और 4 वीवीपेट मशीनें बदलीं गई, अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में भी दो बैलेट यूनिट, दो कंट्रोल यूनिट और 7 वीवीपेट मशीलों खराब होने पर बदलना पड़ीं। इसके अलावा मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में भी दो बैलेट यूनिट, दो कंट्रोल यूनिट और एक वीवीपेट मशीन को बदलना पड़ा।
वहीं अन्य ईवीएम को सुधरवाकर फिर से चालू किया गया। इससे करीब आधा सैंकड़ा मतदान केंद्रों पर आधे से एक घंटा की देरी से मतदान शुरू हो सका। साथ ही मतदान का मतदाताओं में ऐसा उत्साह था कि दोपहर तीन बजे तक मतदान केंद्रों पर लाइन लगी रहीं और कई केंद्रों पर तो शाम को छह बजे के बाद भी मतदान जारी रहा।
पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत भी बढ़ा-
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में अशोकनगर जिले में 58.04 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 68.33 प्रतिशत पुरुष और 45.85 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जिले में 62.52 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिनमें 70.39 प्रतिशत पुरुष और 53.46 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। लेकिन इस बार शाम को छह बजे तक जिले में 66.84 प्रतिशत मतदान हुआ, 71.82 प्रतिशत पुरुषों ने और 62.08 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। कलेक्टर के मुताबिक जिले में 70 फीसदी मतदान हुआ है।
ऐसे चला लोकसभा क्षेत्र में मतदान-
विधानसभा 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
शिवपुरी 16.15 33.36 48.06 57.33 63.04
पिछोर 16.33 36.93 53.34 58.20 64.20
कोलारस 18.30 36.52 49.17 61.07 66.67
बमोरी 14.35 30.70 42.22 60.98 66.48
गुना 15.10 32.65 45.00 57.84 59.00
अशोकनगर 14.40 33.80 51.50 60.80 68.00
चंदेरी 17.70 35.06 50.54 60.98 68.09
मुंगावली 15.69 33.39 52.73 62.60 64.00
कुल 15.97 34.11 49.03 59.85 64.80
(मतदान के आंकड़े प्रतिशत में।)
लोकसभा चुनाव में मतदान पर एक नजर-
विधानसभा 2009 2014 2019
शिवपुरी 47.85 56.99 65.69
पिछौर 51.74 58.89 70.43
कोलारस 50.83 56.55 67.64
बमोरी 58.67 67.09 74.48
गुना 52.98 61.49 59.00
अशोकनगर 58.42 63.76 72.30
चंदेरी 59.56 62.64 71.10
मुंगावली 56.25 61.18 70.26