scriptचार पहिया वाहन खरीदने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए किया ये अद्भुत करिश्मा | made Four wheeler by motorcycle just in 8 days, named Tarzan | Patrika News

चार पहिया वाहन खरीदने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए किया ये अद्भुत करिश्मा

locationअशोकनगरPublished: Feb 10, 2020 08:32:41 am

Submitted by:

Arvind jain

– मात्र आठ दिन में मोटरसाइकिल को बना दिया फोर व्हीलर, दिया टार्जन नाम

चार पहिया वाहन खरीदने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए किया ये अद्भुत करिश्मा

चार पहिया वाहन खरीदने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए किया ये अद्भुत करिश्मा

अशोकनगर. पुरातत्व धरोहरों से विख्यात चंदेरी नगरी में रहने वाले एक युवक ने अपनी ख्वाहिश पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल को ही चार पहिया वाहन का रूप दिया और वह भी मात्र आठ दिन में। महेश राजपूत (23) पेशे से गाड़ी मैकेनिक है उन्होंने बताया कि उनकी बचपन से ख्वाहिश थी कि वह फोर व्हीलर वाहन में घूमें, लेकिन पारिवारिक स्थिति ठीक न होने से वह फोर व्हीलर नहीं ले सके।
उन्होंने बताया कि वह 4 साल से गाड़ी मैकेनिक का कार्य कर रहे हैं कुछ दिन पहले उनके चाचा की मोटरसाइकिल को उन्होंने चार पहिया गाड़ी के रूप में तब्दील करने का निर्णय लिया।
महेश बताते हैं कि इस वाहन को उन्होंने कबाड़ में से गाडिय़ों के पाट्र्स एकत्रित किए और गाड़ी को फोर व्हीलर का रूप दे दिया। साथ ही इस गाड़ी के लिए वह सब सुविधाएं जुटाई जो चार पहिया वाहन संचालित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने इसके लिए दिनरात मेहनत कर टू व्हीलर को फोर व्हीलर का रूप दे दिया है। अब गाड़ी में पेंट करना बाकी है। इस वाहन में 5 से 6 लोग सवारी कर सकते हैं। उन्होंने गाड़ी का नाम टार्जन दिया है।
एक लीटर पेट्रोल में 40 किमी चलेगी गाड़ी
महेश राजपूत ने बताया कि यह गाड़ी जहां टू व्हीलर के रूप में एक लीटर पेट्रोल से ४० किमी चलती है तो फोर व्हीलर के रूप में भी ४० किमी की दूरी तय करेगी। उन्होंने गाड़ी में पांच लोगों को बैठाकर चंदेरी के बाहर तक ट्रायल भी किया है। यह गाड़ी एक अनोखी फोर व्हीलर के रूप मे बनकर आई है। जब वह इस गाड़ी से शहर में निकलते है तो लोग गाड़ी को निहारने लगते है। महेश ने बताया कि गाड़ी बनाने के लिए उन्होंने २० हजार रुपए खर्च किए है। उन्होंने गाड़ी में ६ शोकर लगाए है जिसमेंं दो शोकर आगे और 4 शोकर पीछे लगाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो