script100 साल की उम्र के जिले में 33 मतदाता, जिनमें 19 महिलाएं | Obsession to vote in the elderly | Patrika News

100 साल की उम्र के जिले में 33 मतदाता, जिनमें 19 महिलाएं

locationअशोकनगरPublished: May 11, 2019 12:15:36 pm

Submitted by:

Arvind jain

बुजुर्गों में भी मतदान का उत्साह,- 105 साल की महेंद्र कौर 21वी बार करेंगी लोकसभा चुनाव में मतदान।

news

100 साल की उम्र के जिले में 33 मतदाता, जिनमें 19 महिलाएं

अशोकनगर. 17वी लोकसभा के लिए क्षेत्र का सांसद चुनने युवाओं के साथ इस बार बुजुर्ग मतदाताओं में भी उत्साह है। जो क्षेत्र का सांसद चुनने के लिए इस बार मतदान करेंगे। जिले में 100 साल और इससे अधिक उम्र के 33 मतदाता हैं, जिनमें 19 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार दो महिला मतदाता 104 और 105 साल की उम्र के भी है। जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में 100 साल की उम्र के चार मतदाता हैं, जिनमें तीन महिलाएं हैं। वहीं चंदेरी क्षेत्र में तीन महिला मतदाताओं की उम्र 101 साल है।

 

वहीं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में 100 साल और इससे अधिक उम्र के 15 मतदाता हैं, जिनमें 10 पुरुष और पांच महिला मतदाता हैं। वहीं इनमें दो पुरुष और दो महिला मतदाताओं की उम्र 101 वर्ष है। वहीं अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में 11 ऐसे बुजुर्ग मतदाता हैं, जिनमें तीन पुरुष और चार महिला मतदाताओं की उम्र 100 वर्ष है और दो महिला मतदाताओं की उम्र 101 वर्ष है। इसके अलावा एक महिला मतदाता की उम्र 104 साल और एक की उम्र 105 साल है। इस बार यह सभी मतदाता भी मतदान करेंगे।


105 साल की महेंद्र कौर 21वी बार करेंगी मतदान-
जिले में सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं लखेरी बसारती गांव निवासी महेंद्र कौर पत्नी हजारासिंह। 105 साल उम्र की महेंद्र कौर ने हर लोकसभा चुनाव में मतदान किया है और अब तक वह लोकसभा सीट पर 20 सांसदों को चुन चुकी हैं, जिनमें उपचुनाव भी शामिल हैं। वह 21वा सांसद चुनने के लिए भी उत्साहित हैं और 12 मई को मतदान करने पहुंचेंगी। महेंद्र कौर के परिजनों ने बताया कि घर से करीब 400 मीटर दूरी पर मतदान केंद्र है और महेंद्र कौर मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करेंगी। गुरविंदरसिंह ने बताया कि उनकी दादी महेंद्र कौर हर बार ही मतदान करने जाती हैं और लाठी लेकर वह आसानी से चल फिर सकती हैं, लेकिन साथ में परिवार के लोग जाते हैं ताकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो