अशोकनगर

परशुराम जयंती: आज धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा, पांच फिट ऊंची प्रतिमा के साथ निकलेगी शोभायात्रा, ड्रेसकोर्ड में होंगे लोग

भगवान परशुरामजी की पांच फिट ऊंची प्रतिमा के साथ शहर में आज शोभायात्रा निकाली जाएगी, साथ ही विमान भी निकाला जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है।

अशोकनगरMay 02, 2022 / 09:21 pm

Arvind jain

Parshuram Jayanti


अशोकनगर. भगवान परशुरामजी की पांच फिट ऊंची प्रतिमा के साथ शहर में आज शोभायात्रा निकाली जाएगी, साथ ही विमान भी निकाला जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। जिसमें महिलाएं पीली साड़ी तो पुरुष पीले व श्वेत वस्त्र पहनकर शामिल होंगे, शोभायात्रा के लिए यह ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।
आज भगवान परशुराम जयंती शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी। पूजा-अर्चना के बाद सुबह 8 बजे पठार स्थित परशुराम धर्मशाला से सर्वब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। दो साल कोरोना के दौरान शोभायात्रा बंद रही और इस बार बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। साथ ही पहली बार शोभायात्रा में परशुरामजी की पांच फिट ऊंची प्रतिमा भी शामिल होगी। जो शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त होगी।
युवाओं ने बाइक रैली से दिया शहर को आमंत्रण-
सोमवार को ब्राह्मण समाज के युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शहरवासियों को भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। लव-कुश मंदिर से बाइक रैली शुरु हुई, जो शहर के शहर के गांधी पार्क, इंदिरा पार्क, पुराना बाजार, प्रोशेसन रोड, स्टेशन रोड व पठार तक पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में युवा बाइक लेकर शामिल हुए।युवाओं ने बाइक रैली से दिया शहर को आमंत्रण-
सोमवार को ब्राह्मण समाज के युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शहरवासियों को भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। लव-कुश मंदिर से बाइक रैली शुरु हुई, जो शहर के शहर के गांधी पार्क, इंदिरा पार्क, पुराना बाजार, प्रोशेसन रोड, स्टेशन रोड व पठार तक पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में युवा बाइक लेकर शामिल हुए।

Home / Ashoknagar / परशुराम जयंती: आज धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा, पांच फिट ऊंची प्रतिमा के साथ निकलेगी शोभायात्रा, ड्रेसकोर्ड में होंगे लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.