scriptपत्रिका अमृतम् जलम् अभियान : श्रमदान करने जुटे समाजसेवी तालाब संरक्षण की ली शपथ | patrika Amritam Jalam | Patrika News

पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान : श्रमदान करने जुटे समाजसेवी तालाब संरक्षण की ली शपथ

locationअशोकनगरPublished: May 20, 2019 11:25:37 am

Submitted by:

Arvind jain

तुलसी सरोवर पर की समाजसेवियों ने सफाई…

news

छात्रावासों में खाना बनाने वाली महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट,

अशोकनगर. जल संरक्षण बहुत ही बड़ा सामाजिक हित का कार्य है, तालाब के संरक्षण से भविष्य में आने वाली पीढि़ को बहुत फायदा मिलेगा। यह बात शिक्षक भोलाराम शर्मा ने तुलसी सरोवर पर श्रमदान करने आए श्रमदानियों को तालाब संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कही। रविवार को पत्रिका द्वारा जल संरक्षण के लिए तुलसी सरोवर पर महा अभियान का शुभारंभ किया गया।

जहां नगर के लोगों ने एकजुट होकर अभियान का शुभारंभ अगरबत्ती लगाते हुए नारियल फोड़कर किया और कहा कि तुलसी सरोवर नगर की एकमात्र धरोहर है इसके संरक्षण से हमारे शहर का जल स्तर बढ़ेगा। इस दौरान एक सैंकड़ा से अधिक लोग तुलसी सरोवर तालाब पर श्रमदान करने के लिए पहुंचे और तालाब में कचरे को एकत्रित किया।

 

news 1
पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान

शहर के लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यों से एक आत्मीय अनुभूति होती है और सबको ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। पत्रिका द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाया जा रहा अभियान बहुत सराहनीय है। जल संरक्षण के इस अभियान में नगर के सभी समाजसेवी संस्थाएं, समाजसेवी लोग, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी के साथ शहर के लोग तुलसी सरोवर पर संरक्षित क रने के उद्देश्य से एकत्रित हुए।
पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के तहत तालाब पर श्रमदान करने रविवार को श्रमदानियों ने तालाब की पार से कचरा एकत्रित किया तथा तालाब के बीच में व किनारे से पॉलीथिन, पूजन सामग्री एवं अन्य कचरा एकत्रित किया।

 

 

news 5
 

तालाब संरक्षण की दिलाई शपथ
तालाब पर जुटे शहर के लोगों ने तुलसी सरोवर तालाब को संरक्षित करने की शपथ ली। शपथ शिक्षक भोलाराम शर्मा द्वारा दिलाई गई। इस दौरान श्रमदानियों ने शपथ लेते हुए कहा कि तुलसी सरोवर को बचाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेगें। जल है तो कल है हमारी आने वाली पीढि़ तभी सुरक्षित रह सकती है जब हम उन्हें आगे का मार्ग प्रशस्त करेगें। तुलसी सरोवर को सुंदर स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा।

 

 

 

news 6

इन्होंने किया श्रमदान
डा. बकुलरानी त्रिपाठी, नैना शर्मा, सुषमा शर्मा, रचना नायक, रश्मि अग्रवाल, अमनदीप, शिक्षक भोलाराम शर्मा, रामस्वरूप शिवहरे, सोनू सुमन, शानदेकुमार वाजपेयी, महेद्र जैन कड़ेसरा, अशोक ओझा स्काउट मास्टर, कुमार संभव, मुन्दरसिंह भट्टी, बलवीर बुंदेला, विकास जैन बल्ली, डा. पवन सिंहल, कमल सलूजा, संदीप शर्मा, पंकज पालीवाल, जितेन्द्र रघुंवशी, अरङ्क्षवद बैरागी, विनोद ओझा, मुकेश भटनागर, मनोज भटनागर, जगमोहन सिंह यादव, शशिन्द्र कुरैशी, शोहिब कुरैशी, ऋषि भार्गव, जगदीश अहिरवार सहित एक सैंकड़ा से अधिक लोगों ने श्रमदान किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो