scriptदो घंटे में 200 मीटर क्षेत्र की सफाई कर निकाला कचरा, सांसद बोले सरोवर को बनाएंगे सुंदर | patrika Amritam jalam | Patrika News

दो घंटे में 200 मीटर क्षेत्र की सफाई कर निकाला कचरा, सांसद बोले सरोवर को बनाएंगे सुंदर

locationअशोकनगरPublished: Jun 03, 2019 12:09:17 pm

Submitted by:

Arvind jain

पत्रिका अमृतम जलम,पत्रिका अभियान: तुलसी सरोवर को सहेजने जुटे दो सैंकड़ा से अधिक शहरवासी, संरक्षण की ली शपथ। – अभियान में शामिल होकर सांसद ने भी एक घंटे तक किया श्रमदान, कहा जल है तो कल है इसके लिए सभी को जागरुक होने की जरूरत।

news

दो घंटे में 200 मीटर क्षेत्र की सफाई कर निकाला कचरा, सांसद बोले सरोवर को बनाएंगे सुंदर

अशोकनगर. अनदेखी के चलते कचरे के ढ़ेर में तब्दील हो रहे तुलसी सरोवर को सहेजने के लिए दो सैंकड़ा से अधिक शहरवासी जुटे। जिन्होंने दो घंटे में सरोवर के 200 मीटर क्षेत्र की साफ-सफाई की और तीन ट्राली से अधिक कचरा निकाला। इस अभियान में सांसद डॉ.केपी यादव ने भी शामिल होकर एक घंटे तक श्रमदान किया, साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के तुलसी सरोवर को सुंदर बनाया जाएगा, ताकि इससे शहर की खूबसूरती बढ़ सके।


रविवार को पत्रिका ने शहर के तुलसी सरोवर पर अमृतम जलम का कार्यक्रम किया। जिसमें गुना-शिवपुरी के नवनिर्वाचित सांसद डॉ.केपी यादव, बजरंगदल, विहिप सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सरोवर को सहेजने के लिए लोगों में उत्साह ऐसा है कि वह सुबह छह बजे से ही पहुंच गए और श्रमदान में जुट गए।

 

इस दौरान श्रमदानियों ने सरोवर से कचरे के ढ़ेरों और पॉलीथिन-झाडियों व पानी सूखने से बाहर पड़ी पूजन सामग्री को भी एकत्रित किया। इसके अलावा पार की झाडियों को भी हटाया। सुबह आठ बजे तक चले इस अभियान में शहरवासियों ने दो घंटे में ही तालाब के 200 मीटर क्षेत्र की साफ-सफाई की और उस जगह को गंदगी मुक्त बनाया। साफ-सफाई में तालाब से करीब तीन ट्राली कचरा निकला, जिसे बाहर निकालकर नष्ट कर दिया गया। साथ ही शहरवासियों ने सरोवर के संरक्षण की शपथ भी ली।

news 4

अलर्ट: भू-जल रीचार्ज करने वाले स्रोतों को सहेजने की जरूरत-
प्राकृतिक जलस्रोत तो जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते दम तोड़ चुके हैं। हालत यह है कि 30 साल पहले तक वर्षभर पानी से भरी रहने वाली नदियों में बारिश के मौसम के बाद लगातार छह महीने तक एक बूंद भी पानी नहीं बचता है। नतीजतन भू-जलस्तर गंभीर स्थिति पर पहुंच गया है। सूखी हुई नदियों से भू-जल रीचार्ज करने की उम्मीद ही नहीं है और जिले में तालाब, सरोवर और कुए ही भू-जल रीचार्ज करने का स्रोत बचे हैं। यदि समय रहते इन स्रोतों को सहेजा नहीं गया और इनकी देखरेख नहीं की गई तो भविष्य में भू-जलस्तर और घटकर समस्या को और बढ़ाएगा। इससे इन जलस्रोतों को सहेजने की जरूरत है।

news 6

सुबह रोजाना चलेगा कार्यक्रम-
पत्रिका द्वारा तुलसी सरोवर पर यह मुहिम रोज चलाई जाएगी। जिसमें रोजाना शहरवासी जुटकर सरोवर को सहेजने के लिए श्रमदान करेंगे। रविवार को अशोक रजक पिपरेसरा, संदीप शर्मा शिक्षक, आर्यिका काले, अशोक रघुवंशी, भाजपा महिला मोर्चा रचना नायक, रश्मि अग्रवाल, रानी सैन, शीतल गोस्वामी, प्रेमदेवी कलावत, मुंदरसिंह भट्टी, डॉ.बकुलरानी त्रिपाठी, हरवीरसिंह अहिरवार, कैलाश अग्रवाल, धमेंद्र नायक, विकास जैन, डॉ.दीपक मिश्रा, वेदराम लोधी, दीपक जोशी, कालूराम मेहरा, राजीव, अशोक ओझा, गोपाल शिवहरे शिक्षक, डॉ.पवन सिंघल, कमलेश लोधी, शांतिलाल कुशवाह, देवेंद्र लोधी, सत्येंद्र चंदेल, रवि प्रजापति, शैलेंद्र कुशवाह, देवेंद्र अहिरवार, अमित अहिरवार, मोनू कुशवाह, हल्के राय, वकीलसिंह लोधी, लक्ष्मीनारायण पटवा, रामस्वरूप शिवहरे, कमल सलूजा, हरवीरसिंह रघुवंशी सहित शहरवासी उपस्थित रहे।

news 9

यह बोले श्रमदानी-
पत्रिका ने चार साल पहले जिले में यह मुहिम शुरू की थी। पत्रिका के प्रयास से गहरीकरण की जो मुहिम चली थी, उससे पूरा शहर जुड़ गया था। जल संरक्षण के लिए हर गांव और हर कस्बे में ऐसी मुहिम चलना चाहिए। मेरा प्रयास रहेगा कि तालाब को खूबसूरत बना सकूं।
डॉ.केपी यादव, सांसद

पत्रिका का अभियान सराहनीय है, शहर का हर वर्ग इससे जुड़ रहा है और तुलसी सरोवर को अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
अशोक ओझा, स्काउट शिक्षक

 

चार-पांच साल से हर साल पत्रिका द्वारा यह अभियान चलाया जाता है। शहरवासी इस अभियान से जुडें और जल संरक्षण के लिए जागरुक होने की जरूरत हैं।
आर्यिका काले, हिंदू वाहिनी

अशोकनगर के इतिहास में पत्रिका ने बड़ी मुहिम शुरू की है और इसी का परिणाम है कि तुलसी सरोवर में आज पानी बचा हुआ है। सभी समाजों को एक मंच पर लाकर जोडऩे का श्रेय पत्रिका को जाता है। हमने संकल्प लिया है ऐसे ही सभी समाजों को संकल्प लेना चाहिए जल बचाने का।
दीपक मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद

 

इस अभियान से जल संरक्षण के साथ लोग स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक हो रहे हैं। आने वाले समय में हमें भविष्य की पीढ़ी के लिए जल सहेजने की जरूरत है, जो उनके काम आ सके।
कालूराम मेहरा, पटवारी

 

पूरा शहर पत्रिका का आभारी है, जो तालाब को बचाने की मुहिम चलाई गई और इससे पूरा शहर जुड़ा हुआ है। समाजसेवा का काम हो या ग्राउंड पर, हर क्षेत्र में पत्रिका बेहतर कार्य कर रही है।
विकास जैन बल्ली, समाजसेवी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो