scriptभविष्य की पीढ़ी के लिए जल सहेजने सभी की जिम्मेदारी | patrika Amritam Jalam | Patrika News

भविष्य की पीढ़ी के लिए जल सहेजने सभी की जिम्मेदारी

locationअशोकनगरPublished: Jun 04, 2019 10:18:20 am

Submitted by:

Arvind jain

पत्रिका अमृतम जलम,शहर के सरोवर को सहेजने जुटे श्रमदानी,- जलाशय के संरक्षण के लिए उत्साह ऐसा कि सुबह छह बजे से ही पहुंचने लगे हैं श्रमदान के लिए शहरवासी।

news

भविष्य की पीढ़ी के लिए जल सहेजने सभी की जिम्मेदारी

अशोकनगर. भू-जल को रीचार्ज करने वाले प्राकृतिक स्रोत नदियां और अन्य जलाशय दम तोड़ चुके हैं। नतीजतन भू-जलस्तर लगातार घट रहा है। यदि यही स्थिति रही तो कुछ वर्षों बाद स्थिति और गंभीर हो जाएगी। इसलिए अब जल संरक्षण के लिए गंभीरता दिखाने की जरूरत है और भविष्य की पीढ़ी के लिए जल सहेजने की जिम्मेदारी सभी की है, ताकि भविष्य की पीढ़ी पानी की कमी के लिए हमें जिम्मेदार न ठहरा सके। इसलिए सभी को जलसंरक्षण के प्रयास करना चाहिए।


पत्रिका के अमृतम जलम कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका डॉ.बकुलरानी त्रिपाठी ने यह बात कही। साथ ही लोगों को जलस्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। अमृतम जलम कार्यक्रम के तहत शहरवासियों द्वारा शहर के तुलसी सरोवर को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया जा रहा है।

 

शहरवासियों में जलाशय संरक्षण के लिए उत्साह ऐसा है कि वह सुबह छह बजे से ही पहुंचकर सरोवर को साफ-स्वच्छ बनाने में जुट जाते हैं। सोमवार को भी सुबह के समय श्रमदानियों ने सरोवर में फैले कचरे और पॉलीथिनों को एकत्रित किया। साथ ही पार पर उगी झाडिय़ों को भी काटकर साफ किया। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर श्रमदान किया।

 

यह श्रमदानी रहे शामिल-
सोमवार को डॉ.बकुलरानी त्रिपाठी, मुंदरसिंह भट्टी, स्काउट शिक्षक अशोक ओझा, दिव्यांश ओझा, शिक्षक अरविंद रजक, रामस्वरूप शिवहरे, कमल सालूजा, कन्या सालूजा, रामसिंह ठेकेदार, दिनेशकुमार नायक, संदीप चौपड़ा, कान्हा रघुवंशी, नीतेश रघुवंशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो