scriptतुलसी सरोवर को प्रदूषण मुक्त करने जुटे भागीरथी | patrika Amritam Jalam | Patrika News

तुलसी सरोवर को प्रदूषण मुक्त करने जुटे भागीरथी

locationअशोकनगरPublished: Jun 10, 2019 02:31:47 pm

Submitted by:

Arvind jain

-श्रमदानियों ने कहा जल संरक्षण में पत्रिका की अहम भूमिका, अमृतम जलम के तहत रविवार को एक सैंकड़ा से अधिक समाजसेवियों ने किया श्रमदान

news

तुलसी सरोवर को प्रदूषण मुक्त करने जुटे भागीरथी

अशोकनगर. नगर की धरोहर तुलसी सरोवर को प्रदूषण मुक्त करने एवं स्वच्छ बनाने लोग प्रतिदिन लगे हुए हैं। रविवार को तालाब पर अमृतम् जलम् कार्यक्रम के तहत श्रमदानियों ने तालाब से कचरा निकालते हुए कहा कि तुलसी सरोवर का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। तालाब के संरक्षण में पत्रिका की अहम भूमिका रही है। हम तुलसी सरोवर को प्रदूषण मुक्त बनाकर ही दम लेंगे।


रविवार को प्रतिदिन आने वाले श्रमदानियों के साथ दिगबंर जैन सोशल ग्रुप शास्वत, विहिप बंजरंग दल, पंतजलि योग समिति, भाजपा महिला मोर्चा, स्काउट गाइड, सहेली महिला मंडल सहित एक सैंकड़ा से अधिक समाजसेवियों ने तालाब की पाल पर उगी कटीली झाडिय़ों को काटा, तालाब से पॉलीथिन निकाली व अन्य कचरा निकालते हुए तालाब का एक बड़ा ऐरिया साफ किया।

श्रमदानियों व समाजसेवियों ने पंक्तिबद्ध होकर तालाब की पाल से कचरा एकत्रित किया और कहा कि हम तालाब को न ही गंदा करेंगे और न किसी को करने देंगे। लोग तालाब में पॉलिथिन में कचरा व पूजन सामग्री भरकर फेंक देते हैं जिससे जो मछलियों के लिए सांस लेने में कठिनाई पैदा करता है। पॉलीथिन मछलियों एवं अन्य जलीय जंतुओं के लिए जान लेवा साबित होती हैं।

इन्होंने किया श्रमदान
दिगबंर जैन सोशल ग्रुप शास्वत के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, प्रसन्न जैन, नीरज कांसल, नीरज बंसल, राजेश जैन, शिक्षक संदीप शर्मा, डा. पवन सिंघल, रामकुमार चौधरी, अशोक रघुवंशी, विकास जैन बल्ली, विनोद ओझा, लक्ष्य ओझा, पंकज पालीवाल, कमल सालूजा, रामस्वरूप शिवहरे, शिवकुमार शर्मा, आलोक पालीवाल, राजीव, नैना शर्मा, मीरा कुशवाह, कार्तिक, डा. बकुलरानी त्रिपाठी, मुंदर ङ्क्षसह भट्टी, अशोक रजक पिपरेसरा, जन अभियान के रामेश्वर नामदेव, भाजपा महिला मोर्चा की रचना नायक, सुषमा शर्मा, रश्मि अग्रवाल, करन सुराना, स्काउट गाइड के अशोक ओझा, दिव्यांश ओझा, जगमोहन सिंह यादव, कैलाश अग्रवाल, प्रकाश सिंह शाक्य, उदय शर्मा सहित प्रतिदिन आने वाले श्रमदानी व समाजसेवियों ने श्रमदान किया।


ये बोले श्रमदानी
पत्रिका की मुहिम से जुड़कर हमें बहुत अच्छा लग रहा है। मुहिम का परिणाम भले ही आज अपने को न दिखे। इसका फायदा आने वाली पीढि़ को मिलेगा। इस श्रमदान का परिणाम हमें आगामी वर्षों में देखने को मिलेगा। हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने में जन आंदोलन बनाना होगा।
शैलेन्द्र जैन गौतम अध्यक्ष दि. जैन सोशल ग्रुप शास्वत


पत्रिका समूह का मैं बहुत आभारी हॅंू जिन्होंने तुलसी सरोवर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाई है। पत्रिका के कारण ही पिछले वर्ष में तालाब का गहरीकरण हुआ। जिसकी वजह से आज तालाब में पानी बना हुआ है। शहर के लोगों को इस मुहिम जुडना चाहिए।
रचना नायक जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

 


पत्रिका द्वारा चलाई जा रही मुहिम लोगों को तालाब से जोडऩे के लिए बहुत ही सराहनीय है। मुहिम का ही परिणाम है कि आज तालाब का जलस्तर इतना बढ़ा हुआ है। हम पत्रिका के लिए धन्यवाद देते हैं जिन्होंने तालाब को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
रामकुमार चौधरी अध्यक्ष विहिप

 


पत्रिका द्वारा जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जो कार्य किया जा रहा है। वह सराहनीय है। शहर के युवाओं व नई पीढि़ को इससे जुड़कर आगे आना चाहिए जिससे आने वाले समय में वह यह कह सकें कि जो ग्रीन पार्क है इसमें हमारा भी योगदान है।
करन सुराना समाजसेवी

 


पत्रिका परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जो प्रतिवर्ष ये मुहिम चला रहे हैं। जिससे सारे शहर के लोग जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। मुहिम से हर व्यक्ति को जुड़कर अपने नि:स्वार्थ भाव से सेवाएं देना चाहिए जिससे हम अपनी मंजिल तक पहुंच सके।
अशोक रघुवंशी जिला मंत्री विहिप


पत्रिका की मुहिम से जुड़कर हम यहां प्रतिदिन श्रमदान करने आ रहे है। जल संरक्षण के लिए पत्रिका की मुहिम बहुत ही सराहनीय है। हमें तालाब को स्वच्छ रखना चाहिए। कचरा डस्टबिन में ही डालना चाहिए। अगर सभी नागरिक इसका ध्यान रखें तो आज इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
अशोक रजक पिपरेसरा प्रदेश सचिव रजक समाज

ट्रेंडिंग वीडियो