scriptभारतीय संस्कृति को जानने लोक नृत्य की दी प्रस्तुति, गांधी के विचारों को जानने लगाई प्रदर्शनी | Presentation of folk dance to know Indian culture | Patrika News

भारतीय संस्कृति को जानने लोक नृत्य की दी प्रस्तुति, गांधी के विचारों को जानने लगाई प्रदर्शनी

locationअशोकनगरPublished: Jan 28, 2020 09:47:34 am

Submitted by:

Arvind jain

भारत पर्व पर सागर व भोपाल के कलाकारों ने लोकगीतों व लोक नृत्य के माध्यम से बताई देश की संस्कृति

भारतीय संस्कृति को जानने लोक नृत्य की दी प्रस्तुति, गांधी के विचारों को जानने लगाई प्रदर्शनी

भारतीय संस्कृति को जानने लोक नृत्य की दी प्रस्तुति, गांधी के विचारों को जानने लगाई प्रदर्शनी

अशोकनगर. भारतीय संस्कृति को जानने सागर व भोपाल से आए कलाकारों द्वारा लोक नृत्य व लोक संगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का आयोजन भारत पर्व पर माधव भवन में संस्कृति जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान गांधी के विचारो को जानने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका अवलोकन कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा, अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, एसडीएम सुरेश जादव सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवल एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। भारत पर्व पर लोक उत्सव भारत पर्व में भोपाल के लोक गायन मुन्नलाल तोमर एवं आठ सदस्यीय दल द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी गई। वहीं सागर के रितु यादव एवं 20 सदस्यीय दल के कलाकारों द्वारा कलाकारों द्वारा बुंदेलखण्ड का पारंमपरिक लोकनृत्य बधाई नृत्य की गरिमामयी प्रस्तुति दी गई।


लगाई विकास प्रदर्शनी
माधव भवन में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा विकास प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका अवलोकन अधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दर्शन तथा प्रदेश शासन की हितग्राहीमूलक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की गई।

 

प्रदर्शनी में गांधी दर्शन, प्रदेश सरकार की जय किसान फसल ऋ ण माफी योजना, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता, भूमि का क्रय विक्रय हुआ सस्ता, युवाओं के लिए बेहतर कल का निर्माण, आत्मनिर्भर और खुशहाल किसान, उच्च शिक्षा, मुख्यमंत्री बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण योजना, बदलता औद्योगिक परिवेश एवं अन्य योजनाओं के चित्रण का प्रदर्शनी में अवलोकन कराया गया।

 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया वार्षिकोत्सव
ईसागढ़. सरस्वती शिशु मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी द्वारा किया गया।


इस दौरान रामवीर रघुवंशी ने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाना चाहिए। उमेश रघुवंशी ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर एक ज्ञान का मंदिर है। यहां छात्रो को संस्कार और देश की संस्कृति से जोड़ा जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो