scriptअनावश्यक झूठे मामले दर्ज करने पर सड़कों पर उतरेगी भाजपा: महेन्द्र यादव | Press conference | Patrika News

अनावश्यक झूठे मामले दर्ज करने पर सड़कों पर उतरेगी भाजपा: महेन्द्र यादव

locationअशोकनगरPublished: Apr 02, 2019 11:38:26 am

Submitted by:

Arvind jain

अनावश्यक झूठे मामले दर्ज करने पर सड़कों पर उतरेगी भाजपा: महेन्द्र यादव

patrika newswrap

PATRIKA NEWS WRAP: वो खबरें जिन पर आज दिनभर रहेगी नजर

अशोकनगर. कांग्रेस नेताओं के दबाव में अगर पुलिस प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक झूठे प्रकरण दर्ज करेगा तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी और कांग्रेस की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। यह बात बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के लोकसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष में जिले के प्रभारी अवधेश नायक, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई, नीरज मनोरिया, सचिन चौधरी उपस्थित रहे।

महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि चंदेरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह जो कि विकलांग और वकील हैं, उनके विरुद्ध कांग्रेस नेताओं के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा अनावश्यक प्रकरण दर्ज कर रही है। इसी प्रकार कई लोगों पर प्रकरण दर्ज करने नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व संसदीय क्षेत्र के पिछोर में भी राजनैतिक दबाव के कारण पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से प्रकरण दर्ज किए गए थे।

जहां स्वयं पूर्व मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना पड़ा था एवं बाद में जांच के बाद प्रकरण वापिस लिए गए थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस इस तरह से दबाव की राजनीति बंद करें और पुलिस प्रशासन से भी आग्रह कर कहा कि वह भी अनावश्यक रूप से प्रकरण दर्ज न करें। अन्यथा की स्थिति में भारतीय जनतापार्टी क्षेत्र में आंदोलन खड़ा करेगी और सड़कों पर उतरेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो