scriptयहां निर्धारित वजन से ज्यादा लिया जा रहा था गेहूं, पहुंची कलेक्टर, जानिए फिर हुआ ये… | Proceedings at the Purchase Center | Patrika News

यहां निर्धारित वजन से ज्यादा लिया जा रहा था गेहूं, पहुंची कलेक्टर, जानिए फिर हुआ ये…

locationअशोकनगरPublished: Apr 29, 2019 10:40:13 pm

Submitted by:

Manoj vishwakarma

किसान बोले-जगह न होने की बात कहकर रोक दी जाती है खरीद, कलेक्टर ने तौल कांटों को बढ़ाने के लिए निर्देश

patrika news

यहां निर्धारित वजन से ज्यादा लिया जा रहा था गेहूं, पहुंची कलेक्टर, जानिए फिर हुआ ये…

अशोकनगर. सप्ताह में सिर्फ पांच दिन खरीद और सॉफ्टवेयर की धीमी गति के साथ खरीदी केंद्रों पर जिम्मेदारों की मनमानी किसानों की परेशानी बनी हुई है। इससे किसानों की भारी भीड़ लगी हुई है और उन्हें तौल के लिए अपनी बारी आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हकीकत जानने जब कलेक्टर पहुंची तो तौल में प्रत्येक बोरी पर निर्धारित वजन से ज्यादा गेहूं लिया जा रहा था, यह गड़बड़ी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और केंद्र संचालक को फटकार लगाई।
सोमवार को कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने शाढ़ौरा और ईसागढ़ के पांच खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। ईसागढ़ क्षेत्र के एक खरीदी केंद्र पर तौल में ज्यादा गेहूं किसान से वसूलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई, तो वहीं रुसल्ला खरीदी केंद्र पर समिति प्रबंधक को यह भी पता नहीं था कि केंद्र पर कितने किसानों का पंजीयन है और कितने किसानों का गेहूं तौला गया है। इस पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। इसके अलावा सभी केंद्रों पर किसानों को पर्याप्त छाया और पीने के लिए ठंडे पानी की अनिवार्य रूप से व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
शहर के रिजौदा खरीदी केंद्र पर जहां किसानों की भारी भीड़ लगी हुई थी, ऐसे में हम्मालों ने राशि बढ़ाने की मांग करते हुए काम बंद कर दिया। इससे तौल बंद हो गई। दिनभर इंतजार के बाद जब खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की। इससे शाम को अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल पाठक के मुताबिक हम्मालों द्वारा जितनी राशि बढ़ाने की मांग की गई थी, समिति प्रबंधक ने उससे इंकार कर दिया। बाद में देर शाम को विवाद को खत्म किया गया और पिछले साल दी गई राशि हम्मालों को इस बार दिए जाने पर सहमति बनी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीद शुरू करा दी गई है।
तौल का इंतजार

खरीदी केंद्रों पर धीमी गति से चल रही तौल से किसान परेशान हो रहे हैं।हालत यह है कि शहर सहित जिले के ज्यादातर खरीदी केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ लगी हुई है और वह दिनभर केंद्र पर रुककर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। अशोकनगर खरीदी केंद्र पर तौल पर्ची निकलने में समय ज्यादा लगने से खरीदी बहुत धीमी गति से चल रही थी। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई और कहा कि रोजाना इसी तरह से तौल कराने भटक रहे हैं। वहीं किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र संचालकों के परिचित और खास किसानों का अनाज जल्दी तौला जा रहा है। किसानों ने केंद्र संचालकों पर मनमानी के आरोप लगाए।
ये बोले जिम्मेदार

पांच खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, ज्यादा गेहूं तौले जाने पर सुधार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं खरीदी केंद्रों पर अनाज का परिवहन कराने और तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ताकि ज्यादा किसानों का अनाज तुल सके।
डॉ.मंजू शर्मा, कलेक्टर अशोकनगर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो