scriptदो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग, आज से बाजार में बरसेगा धन, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक्स ज्यादा बिकेंगे | pushya nakshatra today : coincidence of Pushya Nakshatra for two days | Patrika News

दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग, आज से बाजार में बरसेगा धन, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक्स ज्यादा बिकेंगे

locationअशोकनगरPublished: Oct 21, 2019 01:10:54 pm

Submitted by:

Arvind jain

दीपावली: दिनभर दुकानों पर चली साफ-सफाई के बाद खरीदारी के लिए सजा बाजार।

पुष्य नक्षत्र

पुष्य नक्षत्र

अशोकनगर। दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का संयोग इस बार लगातार दो दिन रहेगा। इससे लगातार दो दिन तक बाजार में धन बरसेगा और लोग इस विशेष मुहुर्त में जमकर खरीदारी करेंगे। इसके लिए बाजार सजकर तैयार हो गया है, हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा खरीदारी की उम्मीद वाहनों व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की मानी जा रही है।

खरीदारी के लिए सजाया गया
दीपावली से आने वाले पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इससे दुकानदार रविवार को अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और पुताई में जुटे रहे और शाम होने तक दुकानों को पुष्य नक्षत्र की खरीदारी के लिए सजाया गया।

दीपावली पर विशेष छूट
इसके लिए सराफा बाजार में जहां सोने-चांदी के सिक्कों के साथ, ग्राहकों को आकर्षित करने चांदी के नोट भी रखे गए हैं तो वहीं कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार में भी दिनभर तैयारियां जारी रहीं। इसके अलावा दोपहिया, चार पहिया और ट्रैक्टरों के शोरुमों पर भी लोग वाहनों की बुकिंग करते नजर आए। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर दीपावली पर विशेष छूट योजना शुरु की गईं है।


दो दिन लगातार 21 घंटे विशेष मुहुर्त-
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी किशनलाल मिश्र के मुताबिक दीपावली से पूर्व के पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी को लाभकारी माना जाता है। इस बार पुष्य नक्षत्र पर विशेष संयोग बन रहे हैं और दो दिन तक यह नक्षत्र रहेगा।

21 अक्टूबर को दोपहर 2:22 बजे से शुरु होकर 22 अक्टूबर को 1:15 बजे तक पुष्य नक्षत्र तो है ही, साथ ही 21 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग व अष्टमी का भी संयोग है। इससे खरीदारी के लिए इस बार दोनों ही दिन विशेष शुभ हैं।


छोटे दुकानदारों को 16 साल बाद भी नहीं जगह
शहर को जिला मुख्यालय बने 16 वर्ष से ज्यादा समय बीत गया, इस दौरान शहर के विकास में तो कई बदलाव आए, लेकिन छोटे दुकानदारों के लिए आज भी हाट बाजार की तरह ही शहर के हृदय स्थल गांधी पार्क पर दुकानें लगाकर बैठना पड़ता है। जिन्हें आज तक प्रशासन को विशेष जगह चयनित नहीं कर सका और छोटे दुकानदारों को गांधी पार्क पर हाट बाजार की तरह दुकानें सजाने जगह रोकना पड़ती है।


किसी ने पत्थर रख तो किसी ने चूना डाल चुनी जगह
गांधी पार्क पर अपनी दुकानें लगाने के लिए लोगों ने रात में ही पत्थर रखकर तो किसी ने चूना डालकर स्थान चिन्हित कर लिए। इससे सुबह दुकान लगाते समय हाथ ठेला दुकान चालकों और इन लोगों में बहस भी हुई।

दुकानदारों से भी नोक -झोंक हुई
वहीं आसपास के दुकानदारों से भी नोक -झोंक हुई। हालत यह रही कि लोगों ने ऑटो रखे जाने वाली जगह पर भी दुकानें लगा लीं, इससे ऑटो चालक सड़कों पर ऑटो रखे हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि छोटे दुकानदारों के लिए भी व्यवस्थित जगह चिन्हित करना चाहिए, ताकि वह आसानी से दुकान लगाकर अपना सामान बेच सकें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो