अशोकनगर

ओलावृष्टि से बर्बाद फसल : व्यथा सुनाते हुए किसानों की आंखों से छलके आंसू, सांसद ने दिलाई हिम्मत

– ओलावृष्टि से बर्बाद फसल को देखने पहुंचे सांसद, किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

अशोकनगरFeb 29, 2020 / 07:17 am

दीपेश तिवारी

व्यथा सुनाते हुए किसानों की आंखों से छलके आंसू, सांसद ने दिलाई हिम्मत

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट…
बीते दिनों क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल का नुकसान सामने आने लगा है। गेहूं की फसल में लगी बालियां सफेद पडऩे लगी हैं। जबकि चना, मसूर और धनिया की फसल का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यही कारण रहा कि जैसे ही सांसद कृष्णपाल सिंह यादव बर्बाद हुई फसल को देखने धनबारा गांव पहुंचे तो किसानों के आंसू निकल पड़े।
इस पर सांसद ने किसानों को सांत्वना देकर हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया।
ब्लॉक के आधा दर्जन से भी ज्यादा गांवों में मंगलवार को बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। इस कारण किसानों की धनिया, चना, मसूर और गेहूं की फ सल को भारी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान धनबारा गांव में हुआ । यहां अन्य फ सल तो दूर सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली गेहूं की फ सल की बालियां भी टूटकर खेतों में गिर गईं।
सांसद पहुंचे किसानों के बीच-
शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद के पी यादव ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए ईसागढ़ तहसील के मनहेटी, धनवारा और छपरा गांव पहुँचे और किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि वह पहले ही कर्ज में डूबे हैं। ऋ ण माफ नहीं होने के कारण सोसाइटी से खाद नहीं मिला।
इसलिए उधारी में खाद बीज की व्यवस्था की, लेकिन ओलावृष्टि के कारण फ सल बर्बाद हो गई। अब समझ मे नही आ रहा कि साहूकारों के कर्ज का चूकता कैसे करेंगे। इस पर सांसद ने कहा कि वह संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। सांसद के साथ भाजपा मंडल ईसागढ़ अध्यक्ष शिवेंद्र यादव, रविंद्र लोधी, अनिल रघुवंशी, शिव कुमार यादव के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.