scriptबारिश का दौर जारी: 24 घंटे में हुई 8.75 मिमी बारिश,छाया कोहरा | Rainfall continues: 8.75 mm rain in 24 hours, shade fog | Patrika News

बारिश का दौर जारी: 24 घंटे में हुई 8.75 मिमी बारिश,छाया कोहरा

locationअशोकनगरPublished: Oct 08, 2019 02:02:22 pm

Submitted by:

Amit Mishra

जिले में रविवार को बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। वहीं सोमवार को सुबह कोहरे की चादर नजर आई।

weather_news.png

अशोकनगर. जिले में रविवार को बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। वहीं सोमवार को सुबह कोहरे की चादर नजर आई। जिले में रविवार से सोमवार सुबह तक 24 घंटे में 8.75 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसमें से सबसे अधिक बारिश मुंगावली क्षेत्र में हुई।

 

मौसम में ठंडक भी महसूस हुई
सोमवार को सुबह शहर में कोहरा छाया, साथ ही सुबह के समय मौसम में ठंडक भी महसूस हुई। हालांकि इसके बाद तेज धूप खिली। रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक मुंगावली क्षेत्र में 25 मिमी बारिश दर्जकी गई।जबकि अशोकनगर में 10 मिमी बारिश हुई। वहीं ईसागढ़ व चंदेरी में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। जिले में 1426.50 मिमी औसत बारिश हो चुकी है।

 

भयानक ठंड के आसार
प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भयानक ठंड के आसार है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में जब से बारिश का दौर चल रहा है तब से लेकर अभी तक मात्र कुछ दिन ही धूप देखने को मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार अधिक बारिश की तरह लोगों को अधिक ठंड भी झेलनी पड़ सकती है।

किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
प्रदेश के अशोक नगर जिले मेें बीते शानिवार की शाम और सोमवार को हुई बारिश के बाद किसान अपनी बची हुई उम्मीदें टूट गई। किसान अपने फसल को सहेजने के लिए मेहनत कर रहे थे। लेकिन एक बार फिर कुदरत उनकी मेहनत पर आफत बनकर बरसी और रही-सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। शनिवार शाम को हुई बारिश से कटी हुई फसल भीग गई।

 

 

करीब एक घंटा जमकर बारिश हुई
बीते शानिवार को आसमान में काली घटाएं छाईं और बारिश का दौर फिर शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में करीब एक घंटा जमकर बारिश हुई थी। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह निकला था। हालांकि यह बारिश पूरे जिले में एक समान नहीं रही थी। मुंगावली व चंदेरी तहसील में कहीं-कहीं पानी की फुहार गिरी थी। वहीं अशोकनगर व ईसागढ़ तहसील में कुछ स्थानों पर अधिक तो कहीं रिमझिम बारिश हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो