scriptपर्चियों से हुआ आरक्षण, चार निकायों के 66 में से 35 वार्ड महिलाओं को आरक्षित | Reservation from slips, around 50 persent wards reserved for women | Patrika News

पर्चियों से हुआ आरक्षण, चार निकायों के 66 में से 35 वार्ड महिलाओं को आरक्षित

locationअशोकनगरPublished: Jan 10, 2020 10:19:35 am

Submitted by:

Arvind jain

आरक्षण प्रक्रिया: दिनभर चली नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया, लगी रही भीड़…

पर्चियों से हुआ आरक्षण, चार निकायों के 66 में से 35 वार्ड महिलाओं को आरक्षित

पर्चियों से हुआ आरक्षण, चार निकायों के 66 में से 35 वार्ड महिलाओं को आरक्षित

अशोकनगर. जिले के चार नगरीय निकायों के लिए पर्चियों के माध्यम से हुई आरक्षण पक्रिया में इस बार महिलाओं के लिए 53 फीसदी वार्ड आरक्षित हो गए। चारों निकायों के 66 वार्डों में से 35 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो चुके हैं। चारों निकायों में इस बार पुरुष सिर्फ 31 वार्डों पर ही चुनाव लड़ सकेंगे।
गुरुवार को जिले के नगर पालिका चंदेरी, नगर परिषद मुंगावली, शाढ़ौरा और नव गठित नगर परिषद पिपरई के वार्डों का आरक्षण हुआ। कलेक्ट्रेट में चली इस आरक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही और लोग अपने हिसाब से वार्ड का आरक्षण पाने का प्रयास करते नजर आए।
हालांकि पर्ची सिस्टम से हुई इस प्रक्रिया से लोगों के प्रयास असफल रहे। मुंगावली, शाढ़ौरा और पिपरई में 15-15 वार्ड हैं, जिनमें से 8-8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं नगरपालिका चंदेरी के 21 वार्डों में से 11 वार्ड महिलाओं को आरक्षित हैं। साथ ही चारों नगरीय निकायों में एक-एक वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भी आरक्षित किया गया है।
पिपरई में आठ वार्ड महिलाओं को आरक्षित-
जिले में नवीन गठित हुई नगर परिषद पिपरई में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जो वार्ड क्रमांक चार, पांच, 12 हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक चार व पांच अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक आठ आरक्षित किया।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए, जो वार्ड सात, 10, 14 और 15 हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक सात व 10 महिलाओं के लिए आरक्षित। वहीं वार्ड क्रमांक एक, दो, तीन, छह, नौं, 11, 13 अनारक्षित हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक तीन, छह, 9 और 13 महिलाओं के लिए आरक्षित है।
शाढ़ौरा में छह वार्ड ही अनारक्षित-
नगर परिषद शाढ़ौरा के 15 वार्डों में वार्ड क्रमांक एक, दो, तीन और 11 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, जिनमें वार्ड क्रमांक दो और 11 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक पांच, छह, नौं और 12 शामिल हैं, इनमें वार्ड क्रमांक पांच व छह महिलाओं को आरक्षित हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड आठ आरक्षित किया है। इसके अलावा शेष सभी छह वार्ड अनारक्षित हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक चार, सात, 10 और 13 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर परिषद मुंगावली के आरक्षण पर एक नजर-
ऐसे समझें : वार्ड आरक्षण की स्थिति
1 ओबीसी महिला
2 अजजा
3 अजा महिला
4 अनारक्षित महिला
5 अनारक्षित
6 अजा महिला
7 ओबीसी
8 अनारक्षित
9 ओबीसी
10 ओबीसी महिला
11 अनारक्षित महिला
12 अनारक्षित महिला
13 अनारक्षित
14 अनारक्षित महिला
15 अजा
नगर पालिका चंदेरी में आरक्षण की स्थिति-
ऐसे समझें : वार्ड आरक्षण स्थिति
1 अनारक्षित
2 अजा
3 अनारक्षित
4 ओबीसी महिला
5 अजा
6 अनारक्षित महिला
7 अनारक्षित महिला
8 अनारक्षित महिला
9 ओबीसी
10 ओबीसी महिला
11 अनारक्षित महिला
12 अजा महिला
13 अजा महिला
14 अनारक्षित
15 अनारक्षित
16 ओबीसी महिला
17 अनारक्षित महिला
18 ओबीसी
19 अजा महिला
20 अनारक्षित
21 अजजा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो