एक रात में तीन सड़क दुर्घटनाएं, जिनमें तीन लोगों की मौत व एक घायल
सड़क दुर्घटना: दुर्घटनाओं में बढ़ रहा मौतों का ग्राफ,
अशोकनगर
Published: June 02, 2022 09:33:54 pm
अशोकनगर. जिले में सड़क दुर्घटनाएं तो बढ़ ही रहीं है, साथ ही इनमें मौतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि पिछले कई दिन से रोजाना ही जिले में लोग दुर्घटनाओं में मौत का शिकार बन रहे हैं। वहीं फिर से एक रात में तीन सड़क दुर्घटनाएं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।
पहला मामला सीहोर गांव के पास का है। घटावदा निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र ओझा की अपने गांव में किराने की दुकान है, शाम 7 बजे वह नईसराय से दुकान का सामान लेकर गांव जा रहा था। उसके साथ गांव का 30 वर्षीय जसमन जाटव था, दोनों बाइक से जा रहे थे और सीहोर गांव के पास अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी और कार चालक कार लेकर भाग गया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को इलाज के नईसराय ले जाया गया, जहां उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। रात में जितेंद्र ओझा की मौत हो गई।
रात में दो एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत-
राजपुर निवासी 45 वर्षीय सुरेश सोनी हमीदपुर गांव से राजपुर जा रहा था। राजपुर के पास पुलिया पर ट्रक खड़ा था, जिसमें पीछे से बाइक टकरा गई और इससे सुरेश सोनी की मौत हो गई। वहीं नईसराय के पास एक और एक्सीडेंट हुआ, जिसमें शहर के बूढ़े बालाजी निवासी 25 वर्षीय सोनू प्रकाश जाटव घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रात दो बजे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसे इलाज के लिए रात दो बजे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

road accidents
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
