अशोकनगर

भगवान शिवजी का रुद्राभिषेक करने के बाद 5-5 पौधे लगाने संकल्प लेंगी महिलाएं

पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होंगी सभी समाजों की महिलाएं,- महिलाओं द्वारा शहर में पहली बार किया जा रहा है इस तरह का आयोजन।

अशोकनगरJul 20, 2019 / 03:28 pm

Arvind jain

पहले करेंगी रुद्राभिषेक, फिर 5-5 पौधे लगाने का शिवजी के सामने लेंगी संकल्प

अशोकनगर. शहर में पहली बार पर्यावरण संरक्षण environment protection , अच्छी बारिश और शहर की खुशहाली की कामना लेकर सभी समाजों की महिलाएं एकजुट होंगी। जो मिट्टी के शिव प्रतिमाएं बनाकर सामूहिक रूप से अभिषेक Rudrabhishek करेंगी और फिर पांच-पांच पौधे लगाने का भगवान शिव के सामने संकल्प लेंगी। खास बात यह है कि अनुष्ठानकर्ता को छोड़कर इस पूरे कार्यक्रम के प्रत्येक कार्य की जिम्मेदारी महिलाओं ने खुद ली है।

 

शहर के मंगल पैलेस में 21 जुलाई से 29 जुलाई तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिसमें सभी समाजों की महिलाएं शामिल होंगी। जहां पर असंख्य रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। जहां सुबह आठ बजे से 11 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा, साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक अभिषेक कार्यक्रम होगा और दिन में तीन बजे से शिव महापुराण की कथा होगी।

 

पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लेंगी

पूजन के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए शिवजी के सामने ही सभी महिलाएं पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लेंगी। कार्यक्रम के लिए 51 कलश सजाए गए हैं और वंदनवार बनाने का काम भी महिलाएं खुद कर रही हैं। यह पूरा कार्यक्रम सागर के अनुष्ठान कर्ता डॉ.पंडित प्रमोद शास्त्री के सानिध्य में होगा। वहीं कार्यक्रम में डिस्पोजलों को इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा और पेयजल के लिए स्टील के गिलास व तांबे लोटे का इस्तेमाल किया जाएगा।

समिति की सदस्याओं के मुताबिक डिस्पोजलों से गंदगी तो फैलती ही है, साथ ही पर्यावरण के लिए भी नुकसान दायक होते हैं, इससे डिस्पोजलों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।

 


पीली साड़ी में शामिल होंगी महिलाएं-
21 जुलाई को दिन में साढ़े तीन बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो हनुमान धर्मशाला से शुरु होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते ही कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा के लिए ड्रेस कोड बनाया गया है, जिसमें महिलाएं पीली साड़ी और पुरुष सफेद पोशाक में शामिल होंगे। इसके लिए सभी समाजों की महिलाओं को सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है।

Home / Ashoknagar / भगवान शिवजी का रुद्राभिषेक करने के बाद 5-5 पौधे लगाने संकल्प लेंगी महिलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.