scriptसैंपल लिए,खराब मिठाई फिंकवाई | Sampled, poor sweet Finkwai | Patrika News
अशोकनगर

सैंपल लिए,खराब मिठाई फिंकवाई

अशोकनगर. खाद्य सुरक्षा विभाग
द्वारा शुक्रवार को दो जगह सैंपलिंग की गई। एक जगह से बेसन के लड्डू और एक
जगह से बर्फी का सैंपल लिया गया। वहीं अमानक वर्क लगी हुई मिठाई को भी
फिंकवाया गया।

अशोकनगरAug 12, 2016 / 10:56 pm

praveen

ashoknagar

ashoknagar

अशोकनगर. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को दो जगह सैंपलिंग की गई। एक जगह से बेसन के लड्डू और एक जगह से बर्फी का सैंपल लिया गया। वहीं अमानक वर्क लगी हुई मिठाई को भी फिंकवाया गया।
उल्लेखनीय है कि पत्रिका द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित अंक में मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय का मामला प्रमुखता से उठाया था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जैन रेस्टोरेंट कोलुआ रोड पर मिठाई की गुणवत्ता जांची गई। यहां से बेसन के लड्डू का सैंपल लिया गया है। वहीं विदिशा रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से बर्फी का सैंपल लिया गया। दोनों सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि त्योहार के समय मिलावट का खतरा बढ़ जाता है। मिलावट के नित नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। सैंपल लेने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो