script

सीएम की सांकेतिक अर्थी निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने खदेड़ा व किया गेट बंद

locationअशोकनगरPublished: Feb 27, 2019 04:36:56 pm

Submitted by:

Arvind jain

सतना हत्याकांड पर सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन,पहले कलेक्ट्रेट के गेट पर रखी अर्थी और मारे जूते, फिर कलेक्ट्रेट में फैंकने का किया प्रयास तो पुलिस ने लाठियों और हाथों से झेली तो वहीं बिखर गई अर्थी…

news

सीएम की सांकेतिक अर्थी निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने खदेड़ा व किया गेट बंद

अशोकनगर. सतना में दो अपहृत बच्चों की हत्या के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए पहले तो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की सांकेतिक शव यात्रा निकाली, जिसे कलेक्ट्रेट के गेट पर रखकर जूते मारे और फिर कलेक्ट्रेट में फैंकने का प्रयास किया। इससे पुलिस और कार्यकर्ता में धक्कामुक्की हुई और वह सांकेतिक अर्थी वहीं पर बिखर गई। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को खदेड़कर भगाया।


सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ओम कॉलोनी से कलेक्ट्रेट तक मुख्यमंत्री की सांकेतिक अर्थी निकालकर विरोध जताया। इस अर्थी के सामने एक कार्यकर्ता मटकी लेकर भी चल रहा था। कलेक्ट्रेट गेट पर रखकर जूते मारे और नारेबाजी की। गेट पर पुलिस बल तैनात हो गया और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अंदर घुसने से रोक दिया।

कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक अर्थी को कलेक्ट्रेट में फैंकने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियों और हाथों से झेल लिया और बाद में गेट बंद कर दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इससे करीब आधा घंटे तक कलेक्ट्रेट गेट पर यह विरोध प्रदर्शन चला।

ज्ञापन देकर कहा हत्याओं ने उजागर कर दी प्रशासनिक अक्षमता-
युवा मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही कहा कि मप्र में कानून व्यवस्था लगातार बिगढ़ती जा रही है और असामाजिक तत्व प्रदेश में कब्जा जमाने का कार्य किया है। सतना में एक परिवार के दो चिरागों को मप्र में जिसे शांति का टापू कहा जाता है उसमें हत्या कर देना सरकार की प्रशासनिक अक्षमताओं को बताता है। युवा मोर्चा ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रविंद्र लोधी, साधना शर्मा, नैना शर्मा, विश्वजीत धाकड़, शिव रघुवंशी, अभय ठाकुर, सोनू रघुवंशी, मुकेश पाल, रामवीर धनोरिया, हेमंत शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो