scriptआंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु नाटिका से दिया बेटी बचाओ का संदेश | Saved daughter's message from the miniature by aganwadi workers | Patrika News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु नाटिका से दिया बेटी बचाओ का संदेश

locationअशोकनगरPublished: Jan 25, 2020 10:47:44 am

Submitted by:

Arvind jain

– राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन- दो बालिकाओं को बनाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का एंबेसडर, जिले में जागरुकता की जिम्मेदारी।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु नाटिका से दिया बेटी बचाओ का संदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु नाटिका से दिया बेटी बचाओ का संदेश

अशोकनगर. राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघुनाटिका के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश दिया।

तो वहीं कलेक्टर ने कराते की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली करिश्मा बोहरे, अनमोल जैन और गणित विषय में राज्य टॉपर आर्या जैन को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का एंबेसडर नियुक्त किया है। जो इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
शहर के संजय स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देक सम्मानित किया गया। साथ ही दीपल यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भाषण दिया।
हर्ष झारिया ग्रुप ने कराते का प्रदर्शन किया। वहीं लक्ष्मी कुशवाह ने गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभागों ने प्रदर्शनी लगाई तो वहीं इस अभियान पर बालिकाओं द्वारा बनाई गईं पेंटिंग को भी सजाया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा, विधायक जजपालसिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जयंत वर्मा, सहायक संचालक आकांक्षा तोमर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र भारद्वाज और सोनू सुमन आदि उपस्थित थे। संचालन रजनी शुक्ला ने किया और आभार परियोजना अधिकारी सुधारानी शर्मा ने व्यक्त किया।
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त बनाने की जरूरत-
बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने कहा कि बेटियों का सम्मान आवश्यक है और बेटियों को बचाने हम सभी को आगे आना होगा। शासन द्वारा उनके उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
बालिकाओं में भेदभाव नहीं होना चाहिए और समाज में बदलाव लाकर इसे ठीक किया जा सकता है ताकि आत्मनिर्भर बनकर बेटियां सशक्त बन सकें। विधायक जजपालसिंह ने कहा कि बेटियां देश का मान-सम्मान और गौरव हैं, आज के दिन इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और देश की आजादी के लिए भी 11 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भाग लिया था।

इधर,यहां राधे कृष्ण युवक मंडल ने निकाली रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ
नेहरू युवा केंद्र की ओर से बंगलाचौराहा में श्रीराधे कृष्ण युवक मंडल गुपलिया द्वारा श्ुाक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया और शपथ रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक रामवती अहिरवार तथा विशेष अतिथि सीमा मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान गांव में रैली निकाली तथा अनेक प्रकार की जानकारी दी तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने नेहरू युवा केंद्र केंद्र से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में शिवानी यादव, शिक्षक समूह अध्यक्ष कठिन बाई, प्रियंका यादव, निर्भय, प्रसन्न, किरण, राधिका, साधना यादव उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो