scriptsawan 2019 : 111 लीटर दूध से किया भोले का अभिषेक , कांवडिय़ों का जगह जगह हुआ स्वागत | sawan 2019 news | Patrika News

sawan 2019 : 111 लीटर दूध से किया भोले का अभिषेक , कांवडिय़ों का जगह जगह हुआ स्वागत

locationअशोकनगरPublished: Aug 06, 2019 10:26:33 am

Submitted by:

Arvind jain

सावन सोमवार…-पीलीघटा में सिंध नदी से जल लेकर आए कांवडि़ए, हजारेश्वर मंदिर पर पहुंचकर किया अभिषेक-जिले भर में निकलीं कांवड़ यात्राएं

mp

111 लीटर दूध से किया भोले का अभिषेक, भक्तों को प्रसादी के रूप में बांटा

अशोकनगर. सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। हजारेश्वर मंदिर पर भक्तों ने भगवान भोले का 111 लीटर दूध से अभिषेक किया और फिर यही दूध प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया गया। साथ ही श्री हजारेश्वर कांवड़ यात्रा समिति द्वारा पीलीघटा से सिंध नदी का जल लाकर हजारेश्वर मंदिर पर ही भगवान का अभिषेक किया गया।


श्री हजारेश्वर मंदिर पर रंजीत यादव मित्र मंडल ने दूध से अभिषेक का आयोजन रखा। 111 लीटर से बम-बम भोले के जयकारों के साथ अभिषक संपन्न किया गया। खास बात यह रही कि अभिषेक को दूध को एक भगोने में एकत्रित कर उसे प्रसाद के रूप में बांटा और प्रार्थनाएं कीं। मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। सभी शिवालयों में खासी भीड़ रही।


श्री हजारेश्वर कांवड़ यात्रा समिति के सदस्य सुबह करीब 9 बजे बस से पीलीघटा पहुंचे। यहां कांवड़ में सिंध नदी का जल लेकर भगवा परिधान में भोले के जयकारे लगाते हुए अशोकनगर की ओर पैदल रवाना हुए। डीजे की धुन पर बारिश की बूंदों में भीगते हुए शिव भक्त शाम को करीब 5 बजे अशोकनगर पहुंचे। विभिन्न चौराहों से होते हुए पुराना बाजार स्थित हजारेश्वर मंदिर पर भक्तों ने शिव का अभिषेक किया। इसके अलावा पंचमुखी हनुमान मंदिर पर कांवडिय़ों ने तूमैन नदी के जल से भगवान का अभिषेक किया।


जगह-जगह हुए कांवड़ यात्रा का स्वागत
श्री हजारेश्वर कांवड़ यात्रा समिति का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। किसी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तो किसी ने प्रसाद और पानी बांटकर। शहर में पहुंचने पर भी कांवडिय़ों का स्वागत किया गया। बायपास रोड से गांधी पार्क होते हुए कांवड़ यात्रा हजारेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान देशभक्ति का नजारा भी दिखा। कांवडि़ए अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे।


12 को तूमैन से लाएंगे जल
सावन के अंतिम सोमवार 12 अगस्त को मातोश्री कांवड़ यात्रा समिति कांवड़ यात्रा निकालेगी। समिति के सदस्य इसकी तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार को समिति सदस्यों ने शहर में इसके प्रचार प्रसार के लिए बाइक रैली निकाली। जिसमें सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर निकले। शहर के प्रमुख मार्गों से निकलते हुए भक्तों से कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। कांवडि़ए तूमैन स्थित त्रिवेणी नदी से जल लाकर भगवान का अभिषेक करेंगे।

 

mp news

 

भोलेनाथ का किया अभिषेक
अखंड भारत समिति द्वारा नगर से 15 किलोमीटर दूर कुरवासा आश्रम के पास ओर नदी के जल लाकर गिलाऊआ ताल वाले भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। सुबह जल्द ही बस एवं पिकअप के माध्यम से श्रृद्धालु कुरवासा आश्रम पहुंचे। जहां से सुबह 10 बजे 500 से अधिक कावडयि़ों द्वारा ओर नदी का जल अपने कंधों पर रखकर दोपहर 3 बजे गिलाऊआ ताल पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

 

कांवड़ यात्रा के साथ दो डीजे, ढोल के साथ भक्तजन भोले के भजनों पर भोले के जयकारों के साथ पूरे भक्तिमय माहौल में चल रहे थे। कांवडिय़ों की वेशभूषा भगवा रंग की होने के कारण पूरा माहौल भगवा में हो गया था साथ में जैसे ही कांवडिय़ों को धारा 370 हटने के समाचार मिले तो भगवा के साथ तिरंगा भी हवाओं में लहराने लगा और कांवड़ यात्रा का माहौल भोले की भक्ति के साथ देश भक्तिमय हो गया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।

 

ashok nagar

जलपान करा कर भव्य स्वागत किया

अंत में पंडित चंद्र प्रकाश मिश्रा द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ अभिषेक कराया गया भोले की आरती के साथ भारत माता की आरती कराकर प्रसादी वितरण के साथ कावड़ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान कावड़ यात्रा के 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा खीर, केला और जलपान करा कर भव्य स्वागत किया।


कालेश्वर महादेव का किया अभिषेक
नईसराय तहसील के कालाबाग गांव स्थित प्राचाीन कालेश्वर महादेव का 70 से भी ज्यादा कांवडिय़ों ने मालन खो से भर कर लाए जल से अभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद भंडारा भी आयोजित किया गया। खासबात यह रही कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं भी शामिल थीं।जैसे ही कांवड़ यात्रा कालाबाग पहुंची तो समाजसेवी महेन्द्र रघुवंशी सहयोग ने सभी कांवडिय़ों का स्वागत किया।

 

कालाबाग गुफा के पुजारी केशव प्रसाद ने बताया कि श्रावण मास में कालेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए हर साल कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा में दूर दूर से श्रधालू शामिल होते हैं। इस बार कांवडि़ए चंदेरी के पास स्थित मालन खो गुफा से जल भरने के लिए शक्रवार को 70 से भी ज्यादा कांवडि़ए विभिन्न वाहनों से रवाना हुए थे।

विभिन्न गांवों से होते हुए ढाकोनी पहुंची
शनिवार को सुबह कांवडिय़ों ने जल भरकर अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा चंदेरी तहसील के विभिन्न गांवों से होते हुए ढाकोनी पहुंची। इसके बाद सारसखेड़ी, महिदपुर, अजलेश्वर, नईसराय होते हुए सोमवार की दोपहर कालाबाग पहुंची जहां कांवडिय़ों ने कालेश्वर महादेव का विधि विधान से जलाभिषेक किया।

कांवड़ यात्रा निकाली गई
इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया। इसी तरह नईसराय में भी कांवड़ यात्रा निकाली गई। दर्जन भर से भी ज्यादा कांवडिय़ों ने सिंघ नदी से ेजल भरकर शीतला माता मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। कांवड़ यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

 

तीन हजार से अधिक भक्तों ने कांवड यात्रा में लिया भाग
मुंगावली मे महाकाल सिद्धेश्वर सेवा समिति द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा 13 किमी दूर कंजिया स्थित बेतवा नदी के वेत्रंवती घाट से शुुरू हुई जिसमें नवयुवक व महिलाए ग्रांम कंजिया के वेंतवा नदी स्थित प्राचीन शिवालय पर जल अभिषेक व विषेष पूजा अर्चना की।

 

लगभग 3000 से अधिक कावडियों ने जल भरकर एक विशाल चल समारोह के रूप मे मुंगावली की ओर प्रस्थान किया। जहां सारे रास्ते पर बम बम भोले के जयघोष के जयकारे गंूजते रहे। इस दौरान ग्राम सेमरखेडी, छोटी भोपाल, महुआखाडी, मीरकाबाद, नईबरसात व रेलवे स्टेषन रोड पर अनेक जगहों के ग्रामीणों द्वारा कांवाडियों की आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया।


कावडिय़ों का स्वागत किया
कहीं खीर, दूध, चाय व फलों से स्वागत किया। नगर मे प्रवेश करने पर मल्हारगढ रोड, भुजरिया तालाब रोड, पोस्ट ऑफि स चौराह, बस स्टेंड पर स्टाल लगाकर कावडिय़ों का स्वागत किया। वही नगर में कावड यात्रा के प्रवेष के दौरान नागरिकों द्वारा स्वागत मे फ ल वितरण किए गए व नगर के प्राचीन सिद्धेष्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर शिवजी का अभिषेक किया।


महिलाओं व नवयुवकों में रहा उत्साह
कांवड़ यात्रा में इस बार महिलाओं व नवयुवकों में भारी उत्साह रहा। ग्रामीणों क्षेत्रो से आई महिलाओं ने कांवड़ यात्रा के दौरान सिर पर कलश लेकर निकली वहीं नवयुवक भी बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड लेकर चले। इस दौरान युवक नाचते गाते थिरकते हुए चले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो