scriptsawan somvar 2019 news : मिट्टी की शिव प्रतिमाएं थालों में सजाकर निकाली शोभायात्रा, तो रिमझिम बारिश ने किया अभिषेक | sawan somvar 2019 news | Patrika News

sawan somvar 2019 news : मिट्टी की शिव प्रतिमाएं थालों में सजाकर निकाली शोभायात्रा, तो रिमझिम बारिश ने किया अभिषेक

locationअशोकनगरPublished: Jul 31, 2019 10:37:02 am

Submitted by:

Arvind jain

श्रावण का दूसरा सोमवार: पार्थिव असंख्य शिवलिंग बनाकर किया अभिषेक,नौं दिवसीय कार्यक्रम का समापन।

news

मिट्टी की शिव प्रतिमाएं थालों में सजाकर महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, तो रिमझिम बारिश ने किया अभिषेक

अशोकनगर। भगवान शिव की मिट्टी से बनी असंख्य प्रतिमाओं को थालों में सजाकर महिलाओं ने शहर में शोभायात्रा Sawan 2019 निकाली। जहां शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, तो वहीं आसमान में छाए बादलों ने रिमझिम बारिश rain कर भगवान शिव का अभिषेक किया। इससे शोभायात्रा में हर-हर महादेव Har Har Mahadev के जयकारे गूंजते रहे।

तुलसी पार्क से शुरू हुई इस शोभायात्रा

सर्व समाज की महिलाओं ने शहर के मंगल पैलेस में सामूहिक रूप से असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया। करीब नौं दिन चले इस कार्यक्रम में रोजाना ही महिलाओं ने शिव प्रतिमाएं बनाकर उनका विधि-विधान से पूजन-अभिषेक किया तो सोमवार को समापन अवसर इन शिव प्रतिमाओं को 151 थालों में सजाकर महिलाओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली।

 

पूजन-अभिषेक का कार्यक्रम हुआ
तुलसी पार्क से शुरू हुई इस शोभायात्रा में जहां महिलाएं लाल साड़ी पहनकर शामिल हुईं तो पुरुष सफेद वस्त्र पहनकर शामिल हुए। साथ ही शोभायात्रा में आगे-आगे भगवान शिव और नंदी की बड़ी प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालु चले। साथ ही विधि-विधान से पूजन-अभिषेक का कार्यक्रम हुआ।


महाकाल के रूप में सजे महादेव
श्रावण माह के दूसरे सोमवार को सुबह से ही शहर के गंज मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, जहां पर स्वर्णकार समाज ने विधि-विधान से भगवान का अभिषेक किया और लगातार चार घंटे तक अभिषेक पूजन चला। इसके बाद भगवान शिव को महाकाल के रूप में सजाया गया। वहीं अन्य मंदिरों में भगवान शिव को विभिन्न रूपों में सजाया गया।


कावडियों ने किया अभिषेक
शहरवासियों ने करीब 10 किमी दूर स्थित त्रिवेणी नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवडिए शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया। कांवडियों का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो