script

पांच साल में 2.68 करोड़ रुपए बढ़ी सिंधिया की संपत्ति, खुद के पास एक कार वह भी 1960 मॉडल की

locationअशोकनगरPublished: Apr 21, 2019 12:17:54 pm

Submitted by:

Arvind jain

– 35.33 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है, 2014 में थी 32.64 करोड़ की संपत्ति।

news

पांच साल में 2.68 करोड़ रुपए बढ़ी सिंधिया की संपत्ति, खुद के पास एक कार वह भी 1960 मॉडल की

अशोकनगर. सिंधिया राजपरिवार के मुखिया व गुना लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया 35.33 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं, पांच साल में उनकी संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास सिर्फ एक कार है, वह भी 1960 मॉडल की। 2014 में सिंधिया के पास 32.64 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।


शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में हजारों समर्थकों के साथ अपना नाम निर्देशन फॉर्म जमा किया। जिसमें दिए गए संपत्ति के ब्यौरे अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 30 हजार रुपए नगद और बैंक खाते में तीन करोड़ एक लाख 87 हजार नौं रुपए हैं।

 

वहीं उनके पास 31.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं 28 लाख 50 हजार रुपए का ऋण भी है। 2014 में नामांकन फॉर्म के साथ दिए गए संपत्ति ब्यौरे में सिंधिया के पास एक करोड़ 70 लाख 25 हजार 412 रुपए की अचल संपत्ति थी, जिसमें 72.70 लाख रुपए उनके बैंक खाते में थे। वहीं 30 करोड़ 93 लाख 93 हजार रुपए की अचल संपत्ति उनके पास थी। इस हिसाब से कांग्रेस प्रत्याशी के पास पांच साल में बैंक खाते में 2.29 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

बेटी के पास 1.12 करोड़ रुपए की संपत्ति-
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के पास 8 लाख 66 हजार 579 रुपए, महाआर्यमान सिंधिया के पास 15.18 लाख और अनन्या राजे सिंधिया के पास एक करोड़ 12 लाख 75 हजार 343 रुपए की संपत्ति है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वर्गीय महाराज जीवाजीराव सिंधिया के पास 40 करोड़ 86 लाख 9 हजार 458 रुपए की चल संपत्ति, जिसमें 11.71 करोड़ रुपए की ज्वैलरी शामिल है, इसके अलावा 297 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति बताई है।

सांसद सिंधिया की संपत्ति-
नगद राशि – 30 हजार रुपए
बैंक खाते में – 30187009 रुपए
कुल चल संपत्ति – 33530827 रुपए
कुल अचल संपत्ति – 319770000 रुपए
कर्ज या देनदारी – 2850000 रुपए

यहाँ , नामांकन दाखिल कराने शिवपुरी पहुंचे जिले के हजारों कार्यकर्ता
अशोकनगर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गुना लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अपना नामांकन जमा किया। इसके लिए जिले से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शिवपुरी पहुंचे। इससे सिंधिया के नामांकन भरने के लिए जाने के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ शिवपुरी में रही।

नामांकन के दौरान सख्ती प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस ने चार दिन पहले से ही जिले में प्रयास शुरू कर दिए थे, इसके लिए प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंदसिंह राजपूत ने जिले में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली थी और जिले के तीनों विधायक भी अधिक से अधिक लोगों को ले जाने में जुटे हुए थे।

 

शनिवार को जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शिवपुरी पहुंचे। जहां पर सिंधिया ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर सख्ती प्रदर्शन किया। इसके बाद वह प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ रिटर्निंग ऑफीसर कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन फॉर्म जमा किया।

 

लोकसभा सीट से सात नामांकन हुए जमा-
गुना लोकसभा सीट से अब तक सात अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन फॉर्म जमा कर दिए हैं। नामांकन जमा करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित बसपा के लोकेंद्रसिंह राजपूत, एसयूसीआईसी के मनीष श्रीवास्तव, निर्दलीय चंद्रकुमार, ओमप्रकाश, अजयसिंह और भूपेंद्रसिंह चौहान का नाम शामिल है।

ट्रेंडिंग वीडियो