scriptFog: तेज सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक छाया घना कोहरा, पलकों पर जमीं ओस | Shadow Fog by 9 PM | Patrika News
अशोकनगर

Fog: तेज सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक छाया घना कोहरा, पलकों पर जमीं ओस

पश्चिमी विक्षोभ से अचानक फिर बदला मौसम, फाल्गुन माह में पौष सा नजारा

अशोकनगरFeb 22, 2020 / 10:57 pm

Manoj vishwakarma

Fog: तेज सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक छाया घना कोहरा

Fog: तेज सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक छाया घना कोहरा

अशोकनगर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अचानक फिर से मौसम में बदलाव आ गया। सुबह तेज सर्द हवा के साथ कोहरा छा गया। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता घट गई और 20 मीटर दूरी तक का भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था। साथ ही तेज सर्दी रही, इससे लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। मौसम विभाग ने इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया है।
करीब 10 दिन से सुबह-शाम के समय ही हल्की सर्दी पड़ रही थी, लेकिन शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे से अचानक 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी सर्द हवाएं शुरु हो गई। साथ ही घना कोहरा भी छा गया, जो सुबह 9 बजे तक छाया रहा। नतीजतन हमेशा तेज रफ्तार से वाहन निकलने वाले नेशनल हाइवे क्रमांक 346 पर कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार घट गई और धीमी गति से वाहन निकले। साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों को लगातार हॉर्न बजाते हुए निकालना पड़ा। अचानक वापस लौटी ठंड से जहां सुबह ओस की बूंदें जमीं हुईं सी नजर आईं वहीं सुबह 9 बजे के बाद निकली धूप में भी गर्मी गायब रही। मौसम में अचानक सर्दी लौटने से जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री घटकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में भी 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
कारण: हवा में आई नमी तो छाया कोहरा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अचानक हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्वी हो गई और उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ क्षेत्र में नमी आने से आद्र्रता बढ़ गई और इसी वजह से सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के मुताबिक जहां कल तक सुबह के समय आद्र्रता 60 से 70 प्रतिशत तक दर्ज हो रही थी, जो शनिवार सुबह बढ़कर 95 प्रतिशत पर पहुंची। हालांकि शाम के समय की आद्र्रता में कोई अंतर नहीं आया।
कृषि: फसलों के लिए लाभदायक सर्दी

कृषि विशेषज्ञों और किसानों द्वारा फिर से मौसम में लौटी ठंड को फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक चना, मसूर और गेहूं की फसलें दाना बनने की स्थिति में है। दाना बनने के लिए तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहना चाहिए, लेकिन तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं, लेकिन सर्दी लौटने से वह खुश नजर आ रहे हैं।

Home / Ashoknagar / Fog: तेज सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक छाया घना कोहरा, पलकों पर जमीं ओस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो