scriptसाढ़े 13 साल बाद 14 मार्च को अशोकनगर आएंगे शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे साथ | Shivaraj Singh will be visiting Ashoknagar on March 14 after 13 years | Patrika News

साढ़े 13 साल बाद 14 मार्च को अशोकनगर आएंगे शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे साथ

locationअशोकनगरPublished: Mar 12, 2019 03:30:25 pm

Submitted by:

Arvind jain

– मुख्यमंत्री बनने से डेढ़ महीने पहले अशोकनगर आए थे शिवराजसिंह, इसके बाद अब उनका शहर में दूसरा दौरा।

news

साढ़े 13 साल बाद 14 मार्च को अशोकनगर आएंगे शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे साथ

अशोकनगर. साढ़े 13 साल बाद शिवराजसिंह चौहान अशोकनगर शहर में आ रहे हैं, साथ ही शहर में वह सभा को भी संबोधित करेंगे। साढ़े 13 साल पहले प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए शिवराजसिंह चौहान शहर में आए थे और यहां से जाने के डेढ़ महीने बाद ही वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे। मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस और शहरवासियों ने उन्हें कई बार शहर में आने के लिए आमंत्रित किया था, साथ ही शहर में कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण में आने का कार्यक्रम भी बन गया था, लेकिन बाद में शिवराजसिंह का कार्यक्रम निरस्त हो गया था।

 

14 मार्च को भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव शहर में आएंगे। जो 11 बजे शहर के तुलसी पार्क पर जनसभा को संबोधित करेंगे। नीरज मानोरिया ने बताया कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शिवपुरी जाएंगे और जिलेके ईसागढ़ के बहेरिया, विजयपुरा, इमला होते हुए शहर के राजमाता चौराहे पर आगमन होगा। जहां से वह तुलसी पार्क पहुंचेंगे। वहीं युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली भी निकाली जाएगी।

कांग्रेस ने सिंधिया को सीएम का नारा दिया और जनता ने दिखाया आईना-
भाजपा के जिला प्रभारी व पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक ने लोकसभा चुनाव के लिए शहर में पाटी्र कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जहां पर उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। साथ ही कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वातावरण है और गुना संसदीय क्षेत्र से भी मोदीजी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों के योगदान की आवश्यकता है।

पिछले चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने का नारा दिया था पर जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि इसी तरह से सिंधिया को लोकसभा चुनाव में आईना दिखाने जनता तैयार है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो