scriptMP Electiom 2022- अपनी अलग पहचान बताने के लिए चुनाव में नया ट्रेंड | Somebody told himself Oxygen Man, some made a Seth | Patrika News

MP Electiom 2022- अपनी अलग पहचान बताने के लिए चुनाव में नया ट्रेंड

locationअशोकनगरPublished: Jun 28, 2022 03:55:31 pm

किसी ने खुद को बताया ऑक्सीजन मैन, कोई सेठ बना बैठा

chunav_trends.png

अशोकनगर। इस बार चुनाव में नया ट्रेंड दिख रहा है। अपनी पहचान बताने के लिए किसी ने नाम के आगे ऑक्सीजन मैन शब्द जुड़वाया है तो कोई सेठ-पेंटर सहित अन्य निकनेम का इस्तेमाल कर रहा है। महिला प्रत्याशियों के साथ उनके पतियों के नाम तो देखे होंगे, लेकिन शहर में महिला प्रत्याशियों ने नाम के साथ बेटे का नाम जुड़वाया है और इसी नाम से प्रचार किया जा रहा है।

सत्यपाल रघुवंशी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने नामांकन में नाम लिखवाया है ऑक्सीजन मैन सत्यपाल जलालपुर। मत-पत्र में भी उनका नाम ऑक्सीजन मैन सत्यपाल जलालपुर लिखा आएगा। दावा है कि कोरोना काल में उन्होंने ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के प्रयास किए थे।

80 महिलाएं, 50 के नाम के साथ पतियों के नाम
नगरपालिका अशोकनगर में 80 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं, जिनमें से 50 प्रत्याशियों ने नाम के साथ पति के नाम दर्ज कराए हैं और दो महिला प्रत्याशी अपने पुत्रों के नाम के साथ प्रचार में जुटी हुई हैं। मतदाताओं के बीच अपनी पहचान दिखाने के लिए पति व पुत्रों के नाम जोडऩा बताया जा रहा है, ताकि मतदाता उन्हें पहचान सकें। सिर्फ 28 महिला प्रत्याशी ही ऐसी हैं, जो सिर्फ अपने नाम पर ही चुनाव लड़ रही हैं।

प्रत्याशी महिला, साथ में जुड़ा पुत्र का नाम
नगरपालिका के वार्ड 17 से रंजीत यादव की मां विद्यादेवी भाजपा प्रत्याशी हैं और इसी वार्ड में एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष सचिन त्यागी की मां गुड्डीबाई बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इन महिला प्रत्याशियों ने अपने नाम के साथ पुत्रों के नाम लिखवाए हैं। खास बात यह है कि और बैलेट यूनिट पर भी यही नाम दर्ज रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो