scriptआत्महत्या: फंदा बना फांसी पर झूले दो लोग, मजदूरी छोड़ मतदान करने आया था अधेड़, नीम के पेड़ पर लटका मिला | suicide | Patrika News

आत्महत्या: फंदा बना फांसी पर झूले दो लोग, मजदूरी छोड़ मतदान करने आया था अधेड़, नीम के पेड़ पर लटका मिला

locationअशोकनगरPublished: Jul 06, 2022 09:56:15 pm

Submitted by:

Arvind jain

-जिले में एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

suicide

suicide



अशोकनगर. जिले में एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधेड़ कुछ दिन पहले ही मजदूरी छोड़कर मतदान करने अपने गांव आ गया था, जो सुबह घर से कुछ दूरी पर ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
मामला चंदेरी थाना क्षेत्र के अर्रोन गांव का है। 55 वर्षीय भागीरथ अपनी पत्नी के साथ गांव से बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटकर आया था। लोगों के मुताबिक मंगलवार रात 10 बजे वह घर से निकला तो रातभर नहीं लौटा। सुबह लोगों ने उसे घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ पर धोती के फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारकर पीएम के लिए भेज दिया। चंदेरी पुलिस के मुताबिक भागीरथ व उसकी पत्नी साथ रहते थे, जिनकी कोई संतान नहीं है और भागीरथ शराब का आदी बताया जा रहा है।
युवक ने घर में लगा ली फांसी, कारण अज्ञात-
वहीं दूसरा मामला शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के गुंदार गांव का है। जहां रात में 35 वर्षीय संतोष पुत्र भगवानसिंह ने अपने घर पर खुद को फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को उतारा और पीएम कराया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।आत्महत्या का कारण अज्ञात है, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो