अशोकनगर

suicide news : विकलांग ने किया आत्मदाह का प्रयास, वन विभाग पर लगाया ये आरोप

मार्च 2015 में तत्कालीन डीएफओ ने जप्त कर ली थी रुंदा मशीन, कई जगहों पर लगा चुका है गुहार

अशोकनगरJul 22, 2019 / 07:32 pm

Amit Mishra

suicide effort news : विकलांग ने किया आत्मदाह का प्रयास, वन विभाग पर लगाया आरोप

अशोकनगर। राजेन्द्र पुत्र प्रभुराम ओझा निवासी आरोन रोड ने सोमवार को वन विभाग की डिपो के सामने आत्मदाह Suicide का प्रयास किया। पीछे-पीछे उनकी पत्नि भी वहां पहुंच गई। वन विभाग forest department के कर्मचारियों ने जैसे-तैसे उनके हाथ से केरोसिन की केन छुड़ाई और फिर पुलिस mppolice उन्हें थाने ले गई।

 

151 के तहत कार्रवाई की गई
दोपहर में करीब 1.00 बजे राजेन्द्र ओझा अपने हाथ में केरोसिन की केन लेकर डिपो पर पहुंचे। यहां वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। यहां वे आत्मदाह करने की धमकी देने लगे। वनकर्मियों ने उनके हाथ से केन छुड़ाने का प्रयास किया। जिसका उन्होंने विरोध किया। करीब एक घंटे तक यह हंगामा चलता रहा और वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कोतवाली में उन्हें समझाया गया और 151 के तहत कार्रवाई की गई।

मेरा बच्चा बड़ा हो गया, उसके भविष्य का क्या
राजेन्द्र ओझा ने बताया कि वन विभाग ने उनकी जो मशीन जप्त की है, उसे नहीं छोड़ा जा रहा है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब उनका बेटा भी बड़ा हो रहा है, उसके भविष्य का क्या होगा? कमाने के लिए कोई साधन नहीं है। चार-पांच दिन पहले उसने आवेदन देकर आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

 

यह है मामला
दरअसल 25 मार्च 2015 को तत्कालीन डीएफओ वासु कन्नौजिया ने उनकी रुंदा मशीन को कटर मशीन बताकर जप्त कर लिया था। इसमें 7 इंच की प्लेट थी।उसको लेकर मशीन जप्त कर ली थी। तब से वे कई आवेदन दे चुके हैं, शासन-प्रशासन को गुहार लगा चुका है। पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान, पूर्व वन मंत्री गौरी शंकर शेजवार सहित पूर्व व वर्तमान सांसद एवं विधायक को भी आवेदन दे चुके हैं। उनकी मशीन को नहीं छोड़ा जा रहा है।

कलेक्टर ने पत्र दिया था, 4-5 दिन पहले। ऐसा आदेश था कि ये आत्मदाह कर सकता है। पुलिस पहले से ही पहुंच गई थी। नायब तहसीलदार भी थे। उसे पकडकऱ लाए थे।
सुनील शिवहरे, एएसपी अशोकनगर


2015 में इनकी मशीन जप्त हुई थी। केस बना था तो राजसात की गई थी। इसमें शिवपुरी में अपील का प्रावधान है। वहां से भी इसको यथावत रखा गया। इसके बाद इन्हें कोर्ट में जाना चाहिए था। लेकिन उसकी भी समय सीमा निकल गई, लेकिन वे कोर्ट नहीं गए। इधर-उधर कार्यालयों में आवेदन देते घूम रहे हैं। कुछ दिनों से धमकी भरे लेटर दे रहे हैं। आज आत्मदाह का प्रयास किया है। इसकी सूचना पहले ही कलेक्टर व एसपी को दे दी थी और हमारा स्टाफ भी मौजूद था। रेंज ऑफिसर सुरेशचंद जादौन ने पुलिस को आवेदन भी दिया है। वे मुख्य वन अधिकारी को पुन: अपील कर सकते हैं।
संजय चौहान, डीएफओ अशोकनगर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.