scriptशक में खूनी खेल : शिक्षक ने पत्नी को मारे चाकू, दो बेटियों का गला रेता और खुद को लगाई आग | Teacher stabbed wife and two daughters and set herself on fire | Patrika News

शक में खूनी खेल : शिक्षक ने पत्नी को मारे चाकू, दो बेटियों का गला रेता और खुद को लगाई आग

locationअशोकनगरPublished: Feb 19, 2021 04:17:18 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

– पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह, बोला रोज छह-छह घंटे किसी से फोन पर बात करती थी, चारों की हालत गंभीर, इलाज जारी

ashoknagar.png

,,

अशोकनगर. मोबाइल पर लंबे समय बात करने से नाराज एक शासकीय शिक्षक ने अपनी पत्नी को चाकू मारे और दो बेटियों का चाकू से गला रेत दिया। बाद में शिक्षक ने खुद को आग लगा ली। इससे चारों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है। शिक्षक की पत्नी सिविल अस्पताल मुंगावली में नर्स है।

देखें वीडियो-

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zeska

शक ने उजाड़ा एक और परिवार !

मामला शुक्रवार को मुंगावली के सिविल अस्पताल परिसर का है। जहां रहने वाले शिक्षक 50 वर्षीय श्रीराम दुबे का पत्नी 40 वर्षीय वंदना दुबे से विवाद हो गया। विवाद में शिक्षक अपना आपा खो बैठा और सब्जी काटने के चाकू से पत्नी वंदना दुबे के छाती, हाथ और जांघ में सात-आठ वार किए। वहीं 12 साल की बेटी डिंपल व तीन वर्षीय बेटी पीहू का चाकू से गला रेत दिया। पीहू के छाती में भी चाकू से दो बार किए। इसके बाद शिक्षक ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा दी, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों ने उसकी आग बुझाई। हालांकि शिक्षक करीब 50 झुलस गया। अस्पताल स्टाफ व लोगों ने तुरंत चारों गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल मुंगावली में भर्ती कराया गया।

beti.png

गनीमत रही तेज धार वाला नहीं था चाकू
सिविल अस्पताल के डॉ.अमित पांडे के मुताबिक शिक्षक ने दो बेटियों का चाकू से गला रेत दिया, लेकिन इससे गला कट गया और खून निकलने लगा। गनीमत रही कि चाकू तेज धार वाला नहीं था, इससे दोनों बच्चियों के गले की नस नहीं कट सकी। हालांकि फिर भी दोनों बच्चियों की हालत गंभीर है। इससे प्राथमिक उपचार के बाद चारों गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

 

capture.jpg

पत्नी करती थी घंटों फोन पर बात- पति
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती शिक्षक श्रीराम दुबे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लगातार छह-छह घंटे तक फोन पर बात करती रहती थी। इससे पति-पत्नी में चार माह से विवाद चल रहा था और इसी गुस्से में उसने पत्नी व बच्चियों पर हमला कर दिया। साथ ही श्रीराम दुबे ने शहर के चार महिला-पुरुषों पर उसकी पत्नी को षडय़ंत्र में फंसाने का आरोप भी लगाया है।

देखें वीडियो-

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zeska
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो