scriptचंदेरी तपा जहां फिर से 43 डिग्री पर पहुंचा गर्मी का पारा | Temperature | Patrika News

चंदेरी तपा जहां फिर से 43 डिग्री पर पहुंचा गर्मी का पारा

locationअशोकनगरPublished: May 11, 2019 12:12:59 pm

Submitted by:

Arvind jain

शहर से ज्यादा रहा चंदेरी का तापमान,

news

चंदेरी तपा जहां फिर से 43 डिग्री पर पहुंचा गर्मी का पारा

अशोकनगर. राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से जिलेभर में गर्म हवाएं जारी हैं और सूरज की तीखी तपन के साथ लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। गुरुवार को जिले में सबसे ज्यादा गर्म चंदेरी रहा, जहां दोपहर 1:35 बजे पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पूरा क्षेत्र भट्टी की तरह तपता नजर आया।


गुरुवार को अशोकनगर शहर का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप में तपन शुरू हो गई और करीब साढ़े 11 बजे से गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। इससे लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। वहीं चंदेरी में पारा बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अशोकनगर शहर से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे चंदेरी क्षेत्र में गुरुवार को सबसे अधिक गर्मी रही। हालत यह थी कि गर्म हवाओं की वजह से कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे सके। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान इसी तरह से रहने से अनुमान बताया है।

 

पथरीला क्षेत्र, इसलिए सबसे ज्यादा गर्म-
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक चंदेरी पथरीला और पहाड़ी क्षेत्र है। तेज धूप की वजह से पत्थर तपने की वजह से चंदेरी सबसे गर्म रहता है। इससे चंदेरी में तापमान बढ़ जाता है और दिन में पत्थरों की यह तपन देर शाम तक क्षेत्रवासियों के लिए भीषण गर्मी का कारण बनती है। वहीं कुछ दूरी पर ही राजघाट बांध होने की वजह से भट्टी की तरह तपते इस क्षेत्र में उमस भी बढ़ जाती है। इससे गर्मी के साथ उमस भी लोगों की परेशानी बनती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो