scriptचार डिग्री पर पहुंचा रात का पारा, फिर शीतलहर की चेतावनी | The coldest night of the season | Patrika News

चार डिग्री पर पहुंचा रात का पारा, फिर शीतलहर की चेतावनी

locationअशोकनगरPublished: Dec 29, 2018 08:09:44 am

Submitted by:

Arvind jain

दिनभर जारी रहीं सर्द हवाएं, शाम होते ही फिर बढ़ गई कंपकंपी। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री।

fog

Video: सर्दी ने तोड़े कई साल पुराने रिकॉर्ड, शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत


अशोकनगर. तीन दिन तक सर्दी से राहत मिलने के बाद फिर से शुरू हुईं उत्तर-पूर्वी सर्द हवाओं ने जिले में सर्दी बढ़ा दी है। पहली बार न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। इससे गुरुवार-शुक्रवार की रात सर्दी के इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। वहीं मौसम विभाग ने जिले में फिर से शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ पहली बार चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे शाम होते ही तेज सर्दी शुरू हो गई, तो वहीं रात को 9 बजे ही तापमान घटकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को सुबह आठ बजे तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, इससे दिन में 11 बजे तक कड़ाके की सर्दी जारी रही और लोग ठंड से परेशान होते रहे। वहीं शाम को पांच बजे से ही फिर से सर्द हवाएं तेज होने से सर्दी बढ़ गई।
लेकिन गंभीर नहीं प्रशासन-
जहां दिसंबर का महीना बीतने को हैं और कड़ाके की सर्दी जारी रहने से मौसम विभाग ने पूरे ग्वालियर संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी की है और जिला शीतलहर की चपेट में हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाने के लिए न तो नगर पालिकाओं ने अब तक अलाव की व्यवस्था की है और न हीं जिम्मेदार जिला प्रशासन इस पर गंभीरता दिखा रहा है। इससे रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, अस्पतालों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग सर्दी से कंपकंपाते हुए कागज-पन्नियां जलाकर ठंड से बचने के प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो