अशोकनगर

पश्चिमी राजस्थान में हवा का चक्रवात, जिले में 40 से नीचे पहुंचा पारा

फिर बदला मौसम तो आसमान में छाए बादल,- 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश होने का भी अनुमान।

अशोकनगरMay 13, 2019 / 01:47 pm

Arvind jain

पश्चिमी राजस्थान में हवा का चक्रवात, जिले में 40 से नीचे पहुंचा पारा

अशोकनगर. फानी तूफान का असर खत्म होने के बाद चार दिन तक जिले में सूरज की तीखी तपन और गर्म हवाएं जारी रहीं। लेकिन पश्चिमी राजस्थान में हवा का चक्रवात बनने से जिले में फिर से मौसम में बदलाव के साथ आसमान में बाद छा गए, हालांकि इससे गर्मी से तो राहत मिली और तेज हवाएं भी चलीं। वहीं अब मौसम विभाग को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।


शनिवार को सुबह से ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं और दोपहर करीब तीन बजे आसमान में घने बादल छा गए। इससे लोगों को धूप से तो राहत मिली, वहीं तापमान भी 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के समय जहां धूप की तपन में कमी आई तो वहीं बादल छा जाने से लोगों को धूप व गर्मी से राहत मिली। हालांकि रात के समय मौसम में गर्मी जारी रही है।

एक-दो दिन सामान्य रहेगा तापमान-
भोपाल के मौसम विशेषज्ञ पीके शाह के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, इससे तेज हवा चल रही है और इसी के वजह से आसमान में बादल छाए। साथ ही अगले 24 घंटे तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, साथ ही क्षेत्र में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान सामान्य रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।


सात दिन के तापमान पर एक नजर-
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
11 मई 39.4 26.2
10 मई 40.4 26.1
9 मई 41.1 25.1
8 मई 41.6 26.6
7 मई 42.0 24.6
6 मई 41.4 24.6
5 मई 39.5 24.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

Home / Ashoknagar / पश्चिमी राजस्थान में हवा का चक्रवात, जिले में 40 से नीचे पहुंचा पारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.