script

सरकारी कार्यालयों में नहीं है जनसुविधा केंद्र

locationअशोकनगरPublished: Sep 18, 2019 02:28:12 pm

Submitted by:

Arvind jain

-कई सालों से बनी है समस्या, नहीं दिया जा रहा ध्यान-भवन भी हुआ जर्जर

तहसील कार्यालय में प्रसाधन की समस्या, स्टाफ, वकील और आमजन सभी परेशान

तहसील कार्यालय में प्रसाधन की समस्या, स्टाफ, वकील और आमजन सभी परेशान

अशोकनगर। एक तरफ तो देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और घर-घर शौचालय बनवाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में ही प्रसाधन की सुविधा नहीं है। सार्वजनिक प्रसाधन न होने के कारण सबसे अधिक परेशानी यहां आने वाली महिलाओं व महिला स्टाफ को उठानी पड़ती है।

 

जिला कोषायल कार्यालय भी संचालित होते है
तहसील कार्यालय भवन में सार्वजनिक प्रसाधन कई सालों से नहीं है। पूर्व में पुरुष प्रसाधन यहां बना था, वो भी अनुपयोगी हो गया है। लेकिन इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि यहां तहसील के अलावा एसडीएम कार्यालय, जिला कोषायल कार्यालय भी संचालित होते हैं और नोटरी वकील व टाईपिस्ट भी बैठते हैं। कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां सार्वजनिक प्रसाधन न बनवाया जाना गले नहीं उतर रहा है।

 

दीवारों का उपयोग फैल रही गंदगी
सार्वजनिक प्रसाधन न होने के कारण लोग कार्यालय की दीवारों का उपयोग कर रहे हैं। तहसील कार्यालय व जिला कोषायल के पीछे की ओर खाली मैदान है। इसी मैदान में लोग आते हैं और दीवारों को गंदा कर देते हैं। इसके कारण यहां पूरे समय बदबू फैली रहती हैं। इसके अलावा दीवारों के आसपास कीचड़ व गंदगी पसरी हुई है। मजबूरी में स्टाफ भी लघुशंका के लिए यहीं आता है।

 

सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को
महिला प्रसाधन की भी यहां कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते तहसील व जिला कोषालय में पदस्थ महिला स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए कार्यालय में कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि अब यहां दूसरे कार्यालय के नए भवन बनने के बाद यहां शौचालय बने हैं। इसलिए आवश्यकता पडऩे पर इनका उपयोग भी किया जा सकता है।


भवन भी हो गया है जर्जर
प्रसाधन न होने के अलावा भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो गया है और यहां बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों को डर लगा रहता है। बारिश में छत से पानी टपकता है। जिसके कारण रिकार्ड बचाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है। एसडीएम कार्यालय व जिला कोषालय कार्यालय में भी पानी टपकता है। एसडीएम कार्यायल में पानी से कंप्यूटरों को बचाने के लिए इन्हें प्लास्टिक के ढांकर रखना पड़ रहा है। दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और फर्श भी जगह-जगह से उखड़ गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो