scriptदूल्हा बने शिवजी और राष्ट्रध्वज लेकर निकले नारदजी, महाबारात में शामिल हुए हजारों लोग | Thousands of people attended the Mahabharata | Patrika News

दूल्हा बने शिवजी और राष्ट्रध्वज लेकर निकले नारदजी, महाबारात में शामिल हुए हजारों लोग

locationअशोकनगरPublished: Mar 05, 2019 02:30:24 pm

Submitted by:

Arvind jain

देशभक्ति की धुन पर शहर में निकली शिव महाबारात, दिनभर गूंजा नम: शिवाय।

mahashivratri

mahashivratri 2019: कई बार रूप बदलता है यह शिवलिंग, पारे से किया जाता है अभिषेक

अशोकनगर. शहर में शिवजी की महाबारात देशभक्ति की धुन पर निकाली गई। दूल्हा बने भगवान शिव नंदी पर विराजमान हुए और नारदजी हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर निकले। साथ ही महाबारात में डीजे पर भजनों के साथ देशभक्ति गीत भी गूंजे। महाबारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिनका शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। साथ ही भगवान शिव पर पुष्प वर्षा भी की गई।

सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-गौरी मंदिर में भगवान शिव-पार्वती को दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजाया गया। साथ ही दोपहर के समय शहर में हजारों लोगों के साथ महाबारात भी निकाली। धार्मिक और देशभक्ति के समागम पर निकली इस महाबारात में हजारों लोग शामिल हुए, तो वहीं दक्षिण भारत की तर्ज पर गरुण पर सवार भगवान विष्णु की चलित झांकी निकाली गई। इससे दिनभर शहर में ऊं नम: शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
मंदिरों पर हुए महाभिषेक के आयोजन-
सोमवार को सुबह छह बजे से ही मंदिरों पर श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। जहां पर उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इससे दिनभर शिवजी के महाभिषेक के कार्यक्रम चले, जो रातभर जारी रहे। इससे शिवालयों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और रात के समय जागरण के कार्यक्रम भी हुए। इससे रात के समय भगवान शिव के भजन जारी रहे और रात में भी श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो