scriptबिहार के युवक की बाइक से गिरने से मौत, तीन युवकों ने लगाई फांसी | Three youths die in four cases | Patrika News
अशोकनगर

बिहार के युवक की बाइक से गिरने से मौत, तीन युवकों ने लगाई फांसी

चार मामलों में तीन युवकों की हुई मौत,

अशोकनगरMay 05, 2019 / 12:06 pm

Arvind jain

road accident

road accident

अशोकनगर. जिले में चार घटनाएं हुईं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे बिहार के एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं जिले में तीन युवकों ने फांसी लगा ली, जिसमें से दो युवकों की मौत हो गई और तीसरा युवक अस्पताल में भर्ती है, जिसका इलाज चल रहा है।

 


बिहार के छपरा जिले के चांदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र बूटाई क्षेत्र के भादौन गांव के पास खजूरिया रोड बन रही प्राईवेट स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण में मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह सामान लेने के लिए सावन गांव जा रहा था। इसके लिए वह सावन निवासी बिजंदर पुत्र रघुवीर अहिरवार की बाइक पर पीछे बैठ गया। रास्ते में सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सत्यप्रकाश ने दम तोड़ दिया। घायल बिजंदर के मुताबिक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई थी, इससे दोनों घायल हो गए थे।

दो युवकों ने लगाई फांसी, एक की मौत-
शहर के शंकर कालोनी में रहने वाले 20 वर्षीय श्रीकांत पुत्र विजय अहिरवार ने घर पर ही कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है और मृतक का पिता इंदौर में रहता है। हालांकि मृतक के दो भाई हैं जो शहर में ही रहते हैं।

 

पुलिस के मुताबिक रात के समय श्रीकांत ने फांसी लगाई है और उसके कमरे में शराब के क्वार्टर व डिस्पोजल भी बरामद हुए हैं। वहीं दूसरा मामला शहर की शंकर कॉलोनी का ही है, 27 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामजीलाल पाल ने कमरें में खुद को फांसी लगा ली, आवाज आने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया है। जितेंद्र की दो पत्नी हैं और फांसी लगाने का कारण झगड़ा माना जा रहा है। जिसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 


बबूल के पेड़ पर लटका मिला युवक-
वहीं तीसरा मामला राजपुर कस्बे का है, जहां पर 18 वर्षीय हन्नू रजक बबूल के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला, जिसने आलमपुर गांव में किसी के घर 10 हजार ईंट बनाने का ठेका लिया था और काम करने जाता था। परिजनों के मुताबिक शाम छह बजे नहाकर साइकिल से हन्नू निकल गया था, रात में खाना खाने नहीं आया तो उसे फोन लगाया। फोन न लगने पर रातभर उसे ढूंढा गया। जो शनिवार सुबह तिगरी रोड पर बबूल के पेड़ पर लटका मिला।

Home / Ashoknagar / बिहार के युवक की बाइक से गिरने से मौत, तीन युवकों ने लगाई फांसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो