scriptएफओबी पर रोकी जाए बड़े वाहनों की एंट्री | To prevent entry of large vehicles on FOB | Patrika News
अशोकनगर

एफओबी पर रोकी जाए बड़े वाहनों की एंट्री

लोगों ने कहा पुल पर जाम ने रोक दी शहर की रफ्तार, रोज उठानी पड़ रही है परेशानी

अशोकनगरDec 01, 2016 / 10:16 pm

veerendra singh

Ashok nagar

Ashok nagar


अशोकनगर
. एफओबी पर आए दिन लगने वाले जाम ने शहर की रफ्तार को रोक दिया है।लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।सबसे अधिक समस्या जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है। यह बात शहर के लोगों ने पत्रिका से चर्चा के दौरान कही। लोगों का कहना हैकि एफओबी पर भारी वाहनों की एंट्री रोकने से ही जाम से निजात मिल सकती है।

उल्लेखनीय हैकि पत्रिका द्वारा फुट ओवर पर हर रोज लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए लोगों की राय ली जा रही है। पत्रिका की इसमुहिम के तहत गुरूवार को शहर के लोगों से बात की गई।तो सभी ने एक सुर में पुल पर बड़े वाहनों की एंट्री को जाम का कारण बताया। फुट ओवर ब्रिज दो पहिया वाहन, पैदल लोगों सहित ऑटो आदि के लिए बनाया गया है।लेकिन इस पर ट्रेक्टर-ट्राली व बड़े वाहन भी चढ़ जाते हैं।जिससे जाम की स्थिति बनती हैऔर थोड़ी ही देर में पूरा ब्रिज वाहनों से खचा-खच भर जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो