सोशल ग्रुप ने यातायात जागरुकता की दी सीख, नियम पालन करने वालों का सम्मान
यातायात जागरुकता: युवाओं ने शहर में वाहन चालकों को बताए यातायात नियम, कहा जरुर करें पालन
अशोकनगर
Published: March 11, 2022 08:03:49 pm
अशोकनगर. युवाओं ने शहर में वाहन चालकों को यातायात जागरुकता की सीख दी, साथ ही हेलमेट की अनिवार्यता के कारण की जानकारी दी व इससे होने वाले लाभ को बताया। साथ ही हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों व यातायात नियमों का पालन करने वालों का फूल भेंटकर सम्मान किया गया।
मौका था पत्रिका ग्लोबल फेस्ट का। पत्रिका के 67वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला का गुरुवार को छठवा दिन था। इस अवसर पर शहर के दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शाश्वत ने यातायात जागरुकता का आयोजन किया। इसके लिए शहर के गांधी पार्क पर सूबेदार अजीतसिंह लोधी व यातायात पुलिस जवानों के साथ खड़े होकर ग्रुप के युवाओं ने गलत दिशा में वाहन निकालने वालों को सही तरफ से निकलवाया, साथ ही हेलमेट व अन्य नियमों का पालन करने वालों का सम्मान किया और कहा कि अपने बच्चों व अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने की सीख दें, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को रोका जा सके।
जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है यातायात नियमों का पालन-
सूबेदार अजीतसिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हेलमेट लगाना आवश्यक है, इसलिए स्वयं हेलमेट लगाएं व अपने बच्चों को भी बताएं। जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। चार पहिया वाहन पर सीटबेल्ट बांधें व 18 साल से अधिक उम्र के बच्चों को यातायात नियमों की अनिवार्यता सिखाएं। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष प्रसन्न जैन महिदपुर ने बताया कि पत्रिका के कार्यक्रमों से हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है, लोगों को खुद भी नियमों का पालन करना चाहिए व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष अतुल बंसल, आदित्य जैन, डा. दीपक जैन, गौरव जैन एलआईसी, अनूप जैन, नीरज बंसल, अजयकांत जैन, राजीव ठेकेदार, राजीव पारस साइकिल, सुधीर जैन, जितेन्द्र जैन, राजेश जैन बंटू, मोनू बरोदिया, शैलेष जैन, चंद्रेश भारत, मनीष सिन्नी, सौरभ गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आज मैं भी पत्रिका का आयोजन-
पत्रिका के 67वे स्थापना दिवस पर पांच मार्च से शुरु हुए कार्यक्रम 12 मार्च तक चलेंगे। इस दौरान रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज शहर में मैं भी पत्रिका कार्यक्रम का आयोजन होगा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शाश्वत के सहयोग से यह कार्यक्रम होगा, इस दौरान गांधी पार्क पर सेल्फी बूथ बनाया जाएगा।

यातायात जागरुकता
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
