अशोकनगर

नौतपा के बाद भी पारा 46 पार, दिनभर तेज लू और शाम को बादल छाने के बाद जारी तपन

सूरज के तीखे तेवर: सूरज धरती पर और आसमान पर पारा, आधी रात तपन बढ़ा रही है जिले में समस्या।

अशोकनगरJun 12, 2019 / 02:09 pm

Arvind jain

सावधान : कहर ढाने वाली है गर्मी,पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

अशोकनगर. भले ही नौतपा को सबसे भीषण गर्मी का समय माना जाता हो, लेकिन गर्मी इस बात को झूठा साबित करती नजर आ रही है। हालत यह है कि नौतपा को खत्म हुए नौं दिन बीत जाने के बाद भी पारा 46 डिग्री पार चल रहा है। इससे लोग भीषण गर्मी और तपन से परेशान हैं। सुबह से ही शुरू होने वाली लू आधी रात तक जारी रहने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि अब मौसम विभाग ने कुछ दिन में गर्मी से राहत का अनुमान बताया है।


मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। साथ ही नौतपा से पहले से शुरू हुई लू व गर्म हवाएं जिले में लगातार जारी हैं। इससे दिनभर धूप की तेज तपन के साथ लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। शाम के समय आसमान में घने बादल छाने के बाद भी गर्मी और तपन जारी रही। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नौतपा खत्म होने के बाद के नौं दिनों की गर्मी पर नजर डालें तो चार दिन तापमान 46 डिग्री से ऊपर रहा और 47 डिग्री के करीब पहुंचा, तो वहीं दो दिन पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा। वहीं रात में भी सात दिन न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

लगातार 10वे दिन भी लू का ऑरेंज अलर्ट-
जिले में भीषण गर्मी के साथ जारी गर्म हवाओं और लू का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। जून महीने के 11 दिन में लगातार 10वे दिन भी मौसम विभाग ने जिले में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को लू से बचने के सुझाव दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहा है।


अब चार-पांच दिन बाद राहत की उम्मीद-
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिन गर्मी इसी तरह से जारी रहेगी। हालांकि चार-पांच दिन बाद गर्मी से हल्की राहत का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि जिले में मानसून आने में अभी करीब आठ दिन का समय और लग सकता है।


नौतपा के बाद जिले में ऐसा रहा तापमान-
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
3 जून 46.6 30.2
4 जून 46.7 30.0
5 जून 45.8 30.2
6 जून 45.6 28.4
7 जून 44.8 30.4
8 जून 44.8 30.2
9 जून 45.6 30.6
10 जून 46.8 29.4
11 जून 46.6 30.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

Home / Ashoknagar / नौतपा के बाद भी पारा 46 पार, दिनभर तेज लू और शाम को बादल छाने के बाद जारी तपन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.