script7.4 डिग्री घटकर तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, दूसरे दिन 1.8 डिग्री बढ़ा पारा | weather | Patrika News

7.4 डिग्री घटकर तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, दूसरे दिन 1.8 डिग्री बढ़ा पारा

locationअशोकनगरPublished: Apr 19, 2019 01:07:03 pm

Submitted by:

Arvind jain

मौसम: सामान्य से 5.8 डिग्री कम रात का पारा, – दिन के समय गर्मी से राहत और रात में सर्दी का अहसास, दूसरे दिन भी छाए रहे आसमान में हल्के बादल।

news

7.4 डिग्री घटकर तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, दूसरे दिन 1.8 डिग्री बढ़ा पारा

अशोकनगर. मौसम में आए बदलाव से लगातार तीन दिन से गर्मी से राहत जारी है और रात के समय सर्दी का अहसास हो रहा है। हालत यह है कि एक दिन में 7.4 डिग्री घटे रात के तापमान ने अप्रैल माह का पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और रात के समय सर्दी के हालात रहे, तो दूसरे दिन ही रात के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। साथ ही गुरुवार को दिन के समय आसपमान में हल्के बादल छाए रहे।


जिले में बुधवार को जहां दिन का तापमान तो घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा ही, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 14.8 डिग्री पर पहुंच गया। जो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यदि अप्रैल महीने के पिछले वर्षों के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो बुधवार की रात पिछले 10 वर्ष में अप्रैल महीने की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले अप्रैल माह में पांच अप्रैल 2008 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, इससे रात के समय मौसम में सर्दी जारी रही।

अब तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान-
बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार को भी आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। मौसम अधिकारियों के मुताबिक अब मौसम साफ होने की उम्मीद है और फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो जाएगी।
पिछले सालों में अप्रैल माह में रात का सबसे कम तापमान-
वर्ष तापमान
12 अप्रैल 2018 20.5
10 अप्रैल 2017 17.4
13 अप्रैल 2016 18.8
14 अप्रैल 2015 17.0
4 अप्रैल 2014 18.6
2 अप्रैल 2013 15.7
14 अप्रैल 2012 17.2
5 अप्रैल 2011 15.6
4 अप्रैल 2010 20.4
9 अप्रैल 2009 17.4
(आंकड़े मौसम विभाग अनुसार, डिग्री सेल्सियस में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो