script

मां ने कुल्हाड़ी से कर दी आठ माह के बच्चे की हत्या, परिजनों से बोली बकरा था

locationअशोकनगरPublished: Jan 18, 2021 12:11:16 am

Submitted by:

Bharat pandey

चुरारी गांव की घटना: परिजन ने भी छिपाई हत्या की वारदात, ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी, आरोपी महिला गिरफ्तार

मां ने कुल्हाड़ी से कर दी आठ माह के बच्चे की हत्या, परिजनों से बोली बकरा था

मां ने कुल्हाड़ी से कर दी आठ माह के बच्चे की हत्या, परिजनों से बोली बकरा था

अशोकनगर। जिले में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने ही 8 माह के दुधमुंहे बच्चे की बीच सडक़ पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। परिजनों ने पूछा तो बोली वह तो बकरा था। दूसरे दिन सूचना मिली तो पुलिस गांव में पहुंची और मृत बच्चे के शव को जब्त कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

मां ने कुल्हाड़ी से कर दी आठ माह के बच्चे की हत्या, परिजनों से बोली बकरा था

वारदात जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के चुरारी गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। 25 वर्षीय रश्मि पत्नी लक्ष्मण लोधी चुरारी गांव स्थित अपने मायके में आई हुई थी, जिसने शनिवार दोपहर अपने आठ माह के बच्चे को सडक़ पर उल्टा लिटाकर कुल्हाड़ी व सिर पर चार वार किए। इससे मौके पर ही दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। खास बात यह है कि परिजनों ने हत्या की वारदात को छिपा लिया, लेकिन गांव के लोगों को जानकारी मिल जाने से वह मृत बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। दूसरे दिन रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव व कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं घटनास्थल पर सडक़ पर खून बिखरा पड़ा मिला।

 

डॉक्टर से परिजन बोले- परिजन ने डॉक्टर से कहा- बच्चा सीडिय़ों से गिर गया है
वारदात के बाद परिजन मृत बच्चे को इलाज के लिए चंदेरी सिविल अस्पताल में डॉ.एमएल खरका के पास लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर को परिजनों ने बताया कि सीडिय़ों से गिरकर बच्चा घायल हो गया है। डॉ.एमएल खरका ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन बच्चे को अपने साथ ले गए। महिला का पति लक्ष्मण लोधी इंदौर में रहता है, जानकारी मिली तो वह रात में चुरारी गांव पहुंचा।

मां ने कुल्हाड़ी से कर दी आठ माह के बच्चे की हत्या, परिजनों से बोली बकरा था

बलि की आशंका: महिला ने परिजन से कहा- बकरा था, जहां से आया था उसी को दे दिया
मृतक बच्चे की मौसी ने बताया कि दोपहर के समय घर में ही वह बच्चे को खिला रही थी, तभी उसकी मां उसे गोद में लेकर खिलाने लगी और बाहर लेकर चली गई। लौटकर आई तो पूछा कि बच्चा कहां है तो आरोपी मां ने उससे कहा कि वह तो बकरा था जहां से आया था उसी को दे दिया। साथ ही पुलिस के सामने भी वह बार-बार एक ही शब्द कह रही है कि वह बकरा था। इससे लोग बलि की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।


बलि का मामला नहीं है
महिला ने ही अपने आठ माह के बच्चे की हत्या की है। शव बरामद कर लिया है। यह बलि का मामला नहीं है, बलि में कुछ विधान व तंत्र-मंत्र भी पाया जाता है। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला को इलाज के लिए रैफर किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो