scriptअंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, तो युवाओं के ग्रुप ने की मदद | Worker hanged from financial hardship | Patrika News

अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, तो युवाओं के ग्रुप ने की मदद

locationअशोकनगरPublished: Jan 30, 2019 11:39:22 am

Submitted by:

Arvind jain

आर्थिक तंगी से मजदूर ने लगाई फांसी.

news

अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, तो युवाओं के ग्रुप ने की मदद


अशोकनगर. आर्थिक तंगी के चलते एक मजदूर ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी भी नहीं है। इससे परिवार में सिर्फ उसका आठ साल का बेटा ही बचा है। लेकिन बेटे के पास अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए सामान खरीदने के पैसे नहीं थे। जब जीएसटी ग्रुप के युवाओं को जानकारी मिली, तो उन्होंने सामान उपलब्ध कराया। इसके बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार हो सका।

माता मंदिर रोड निवासी लालाराम अहिरवार शहर में मजदूरी करता था और उसकी पत्नी पहले ही छोड़कर जा चुकी है। वहीं उसके भाई अलग रहते हैं। इससे वह अपने आठ साल के बेटे के साथ रहता था और मजदूरी करके परिवार चला रहा था। लेकिन आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे आठ साल का बेटा घर में अकेला रह गया। मृतक के अंतिम संस्कार के लिए जब कहीं से व्यवस्था नहीं हो सकी, तो किसी ने फोन लगाकर दोपहर के समय गिविंग एडं शेयरिंग ग्रुप (जीएसटी ग्रुप) को फोन पर जानकारी दी और मदद मांगी। इससे ग्रुप के युवाओं ने पहुंचकर मृतक का अंतिम संस्कार करने सामान के लिए मदद की। साथ ही मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार की सामग्री भी पहुंचाई। तब कहीं मृतक का अंतिम संस्कार हो सका।
युवाओं ने समाज की मदद के लिए तैयार किया है ग्रुप-
ग्रुप के संचालक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह ग्रुप बनाया है। इसके लिए वह और ग्रुप के सदस्य हर महीने आपस में राशि एकत्रित करते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद में इस राशि को खर्च करते हैं। कुछ दिन पहले वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में दहेज सामग्री भी भेंट कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य तरह से भी कई लोगों की मदद की है।

ट्रेंडिंग वीडियो