scriptथाईलैंड में फर्जी शादियों के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार | 10 Indian arrested in Thailand for fake marriages | Patrika News

थाईलैंड में फर्जी शादियों के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2018 02:40:43 pm

भारतीयों पर आरोप हैं कि उन्होंने जिला अधिकारियों के पास कथित रूप से फर्जी विवाह प्रमाणपत्र पेश किए ताकि उन्हें कानूनी रूप से वहां रहने की इजाजत मिल सके

thai police

थाईलैंड में फर्जी शादियों के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार

बैंकॉक। थाईलैंड में फर्जी शादी के आरोप में 10 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अपनी शादी के फर्जी दस्तावेज जमा कराने के आरोप में 10 भारतीय पुरुषों व थाईलैंड की 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। थाईलैंड की पुलिस के मुताबिक 20 भारतीय संदिग्ध अभी भी पहुंच से बाहर हैं। पुलिस ने कहा कि इन भारतीयों पर आरोप हैं कि उन्होंने जिला अधिकारियों के पास कथित रूप से फर्जी विवाह प्रमाणपत्र पेश किए ताकि उन्हें कानूनी रूप से वहां रहने की इजाजत मिल सके।

फिर विवादों में फंसे फिलीपींस के राष्ट्रपति, कहा- नींद भगाने के लिए करता हूं नशा

10 भारतीय गिरफ्तार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 10 अज्ञात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन भारतीयों ने जिन्होंने कथित रूप से 24 थाई महिलाओं के साथ झूठी शादियां रचाई थीं। इसके लिए महिलाओं को इस तरह के फर्जी घोटालों के लिए कथित साथी के रूप में पैसे देकर शामिल किया गया था। थाईलैंड के एक अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि अभी इस मामले की आगे जांच की जा रही है। छह अज्ञात थाई महिलाओं का पता लगाना और उन्हें गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस ने कहा कि थाई महिलाओं को भारतीयों का जीवनसाथी होने का नाटक करने के लिए पांच हजार की कीमत चुकाई गई थी।

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत की सफलता से डरे विजय माल्या, बैंकों को दिया पैसा लौटाने का ऑफर

निशाने पर भारतीय

थाईलैंड में इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया हैं। थाई आव्रजन ब्यूरो प्रमुख सुराचेट हकपार्न ने मंगलवार को देशभर की सभी आव्रजन इकाइयों को अपराध करने की संभावना वाले व राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले विदेशियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस अभियान के निशाने पर भारतीय मूल के लोग अधिक रूप से है।

ट्रेंडिंग वीडियो