scriptअमेरिका : 10 साल के बच्चे ने पुलिस पर चलाई गोली, करवाने पड़े कई मकान खाली | 10-year-old child fired on police in America | Patrika News

अमेरिका : 10 साल के बच्चे ने पुलिस पर चलाई गोली, करवाने पड़े कई मकान खाली

locationनई दिल्लीPublished: Mar 06, 2020 02:43:37 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Highlights-
-इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है
-माता-पिता ने बताया कि बच्चे की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसने खुद पर हथौड़े और चाकू से वार कर लिया है

Firing in Pakistan

Firing in Pakistan

वाशिंगटन. अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) राज्य में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। मामला सैन डिएगो (San Diego) शहर का है, जहां एक दस साल के बच्चे ने पुलिस पर गोली चला दी। बच्चे ने एक नहीं दो राउंड फायर किया। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई पर आसपास के लोग इस पूरी घटना से हैरान हैं। एक न्यूज चैनल के अनुसार सैन डिएगो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट शॉन ताकेउची (Lt. Shawn Takeuchi) ने कहा कि बच्चे ने दो राउंड फायर किया। हांलाकि इसमें किसी को भी गोली नहीं लगी है।
पुलिस अनुसार बोस्टन एवेन्यू में रहने वाले लड़के के माता-पिता ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनके बच्चे की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसने खुद पर हथौड़े और चाकू से वार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। माता पिता ने पुलिस से कहा कि बच्चा पीछे के रास्ते से भाग गया और खुद को एक टीन शेड के अंदर बंद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को निकालने की कोशिश की तो बच्चे ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। बच्चे का निशाना सही नहीं लगा जिससे पुलिस अधिकारियों को चोट नहीं लगी।

घटना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आसपास में रहने वाले लोगों को घर खाली करने की सलाह दी। कई घंटों बाद बच्चे नें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और बाहर निकल आया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बच्चे को जांच के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो