गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के भीतर 25 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद सुरक्षा बलों 25 आतंकियों को मार गिराया। अफगान रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में से पांच इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े हुए थे और बाकी तालिबानी लड़ाके थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मौके से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया ।