scriptबीवी पर अवैध संबंध का था शक, नए साल के मौके पर आठ को उतारा मौत के घाट | 15 killed in china in two separate incidents on eve of new year | Patrika News

बीवी पर अवैध संबंध का था शक, नए साल के मौके पर आठ को उतारा मौत के घाट

Published: Feb 09, 2019 07:37:22 pm

Submitted by:

Shweta Singh

चीन में नए साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया।

15 killed in china in two separate incidents on eve of new year

बीवी पर अवैध संबंध का था शक, नए साल के मौके पर आठ को उतारा मौत के घाट

बीजिंग। चीन में नए साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया। जानकारी मिल रही है कि इस मौके पर हुए दो पारिवारिक घटनाओं में करीब 15 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को जब लोग नए साल के स्वागत में डूबे हुए थे , तभी एक घर में किसी ने आग लगा दी। इसमें झुलसने से सात लोगों की मौत हो गई।

अपने ही भाई के घर में लगा दी आग

ये वारदात शांक्सी प्रांत के उत्तरी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक लू नाम के एक व्यक्ति ने ही अपने भाई के घर में आग लगाई थी। वहां कीृ पुलिस ने इस घटना के बारे में ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले के सामने आने की कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी।

बीवी के अवैध संबंध के चलते आठ का मर्डर

वहीं दूसरा हादसा पश्चिमोत्तर प्रांस गांसु में हुआ। जानकारी के मुताबिक इसी रात को गुओ नाम के एक व्यक्ति ने आठ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस आदमी ने ये हमला अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंध होने के शक में किया था। गौरतलब है कि चीन में ज्यादातर चाकू से हमले की खबर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां बंदूक को लेकर सख्त कानून है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो