एशिया

चीन में कोयला खदान की छत गिरी, 21 लोगों की मौत

इस दुर्घटना में करीब 21 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्लीJan 13, 2019 / 11:47 am

Siddharth Priyadarshi

चीन में कोयला खदान की छत गिरी, 21 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान की छत ढहने से 21 खनिक कर्मियों की मौत हो गई है। मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि 3 मजदूर अभी भी खदान के अंदर फंसे हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह दुर्घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4.30 बजे हुई। यह दुर्घटना बाजी माइनिंग कंपनी का लिजिगोउ कोयला खदान में हुई।

प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का तंज, कहा- दिन में सपने देखते हैं पीएम मोदी

छत ढहने से 21 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय खदान में 87 लोग काम कर रहे थे। जिनमें से 66 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खदान में फंसे दो मजदूरों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान की छत ढहने से मृतकों की संख्या शुरू में 10 के आसपास अनुमानित थी। यह संख्या बाद में बढ़कर 21 हो गई। रविवार को बचावकर्मियों को खदान में फंसे दो और खनिककर्मियों के शव मिले जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया। दुर्घटना शनिवार को शाम लगभग 4.30 बजे शेन्मू शहर में बेजी माइनिंग कंपनी के लिजियागोउ कोयला खदान में हुआ। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

शादीशुदा म्यूजिक टीचर ने बनाए लड़के से संबंध, कहा- स्कूल को सब कुछ पता था

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

आपको बता दें कि चीन में हाल के दिनों में कई कोयला खदान दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है। चीनी मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि ज्यादातर खदानें पुरानी हैं और उनका लम्बे समय से मेंटिनेंस नहीं किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन की सरकार जल्द ही 10 साल से अधिक पुरानी ऐसी कई खदानों को बंद कर सकती है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Asia / चीन में कोयला खदान की छत गिरी, 21 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.