scriptटोक्यो में तूफान मिंडुल से 30 घायल | 30 injured as Mindful storm hits Tokyo | Patrika News
एशिया

टोक्यो में तूफान मिंडुल से 30 घायल

प्रशांत में इस मौसम का यह 9वां तूफान है, जिसे तीव्र करार दिया गया है और
इसने जापान की राजधानी और इसके उपनगरों को अपनी चपेट में लिया है

Aug 23, 2016 / 12:04 am

जमील खान

Storm

Storm

टोक्यो। तूफान मिंडल के कारण टोक्यो और आसपास के इलाकों में सोमवार को 30 लोग घायल हो गए और परिवहन नेटवर्क को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच 850,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। प्रशांत में इस मौसम का यह 9वां तूफान है, जिसे तीव्र करार दिया गया है और इसने जापान की राजधानी और इसके उपनगरों को अपनी चपेट में लिया है। इस दौरान 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई व भूस्खलन हुए, जिसके कारण प्रमुख हवाई एवं रेल नेटवर्क पंगु हो गए।

तूफान के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया और यात्री हवाईअड्डों व रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं रद्द होने के कारण फंस गए। तूफान लगभग दोपहर में चिबा के दक्षिण में दस्तक दिया और टोक्यो के पूर्व की ओर बढ़ गया, जहां कोई 84,000 घरों की बिजली गुल हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

इसके अलावा कनागावा, टोक्यो, शिजुओका, गुनमा और इबारकी में लोगों के घायल होने की खबर है। टोक्यो के हनेदा और नारिता हवाईअड्डों से जाने और यहां आने वाली 500 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं तथा क्षेत्र में 100 से अधिक रेलगाडिय़ों का परिचालन रोक दिया गया। जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी जेएमए ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है और समुद्र तट या नदी के किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

Home / world / Asia / टोक्यो में तूफान मिंडुल से 30 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो