script6.1 तीव्रता के भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, राहत बचाव कार्य तेज | 6.1 magnitude earthquake in Indonesia | Patrika News
एशिया

6.1 तीव्रता के भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, राहत बचाव कार्य तेज

रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई।

नई दिल्लीDec 16, 2018 / 07:51 pm

mangal yadav

जकार्ताः इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप स्थानीय सममानुसार शाम करीब 3:12 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 106 किलोमीटर नीचे था और इतनी गहराई होने की वजह से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप के झटकों से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन जब भूकंप आया तो लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए।

इंडोनेशिया में अक्सर आते रहे हैं भूकंप
इससे पहले इसी साल अक्टूबर में इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस हादसे में कम से कम तीन लोग मारे गए थे। जबकि सितंबर महीने में सुलावेसी प्रांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के बाद आई सुनामी से 800 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित हैं, जो एक भूकंप सक्रिय क्षेत्र है और यहां अक्सर भूकंप के झटके लगते रहते हैं। अकेले इंडोनेशियाई द्वीपसमूह में हर साल करीब 7000 भूकंप आते हैं।

Home / world / Asia / 6.1 तीव्रता के भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, राहत बचाव कार्य तेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो